जहीर  को दिल देने से पहले इन मर्दों के साथ रहा सोनाक्षी का अफेयर!

punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2024 - 06:49 PM (IST)

संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में फरीदन के किरदार से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का दिल   लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के लिए धड़कता है। जल्द ही वह जहीर दुल्हन बनने जा रही है। दूसरे धर्म के लड़के के साथ शादी के लिए उन्हें परिवार की भी मंजूरी मिल गई है। बस अब इंतजार है सोनाक्षी और जहीर के एक होने के बाद। हालांकि इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी का दिल कई और लोगों के लिए भी धड़क चुका है। चलिए आज आपको बताते हैं उनके लव अफेयर्स के बारे में 

PunjabKesari
अर्जुन कपूर 

फिल्म 'तेवर' सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर एक दूसरे से काफी करीब आ गए थे। वैसे तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी पर इन दोनों की जोड़ी हिट नहीं हो गई। खबरों की मानें तो  फिल्म रिलीज होने के कुछ समय बाद ही दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। मीडिया में कभी भी ना तो अर्जुन और ना ही सोनाक्षी ने अपने रिश्ते पर कोई बात कही थी।

PunjabKesari

शाहिद कपूर

यह बात बहुत कम लाेग जानते हैं कि फिल्म आर राजकुमार की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने शाहिद को अपनी असल जिंदगी का भी राजकुमार बना लिया था। दोनों कॉफी विद करण में भी साथ आए थे जहां दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ हिंट  भी दिए थे पर ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा चल नहीं पाया। 

PunjabKesari
बंटी सजहेद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सजदेह काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। इन दोनों की बात शादी तक भी पहुंच गई थी। दोनों को एक साथ कई सारी पार्टीज में स्पॉट किया गया था। बता दें कि बंटी सीमा सजहेद जो के भाईं है, जो सोहल खान की एक्स वाइफ हैं। उस समय खबरें थे कि सोनाक्षी सलमान खान के घर की बहू बनने जा रही है।

PunjabKesari

आदित्य श्रॉफ 

सोनाक्षी फेम सिनेमा के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य श्रॉफ को भी डेट कर चुकी हैं। हालांकि इन दोनों का भी जल्द ही ब्रेकअप हो गया था। इस लिस्ट में आखिरी नाम है एक्टर जहीर इकबाला का, जिसे सोनाक्षी ने अपना जीवनसाथी बनाने का मन बना लिया है। जल्द ही दोनों हमेशा- हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static