Metoo पर बोले मुकेश खन्ना तो सोना मोहपात्रा ने लगा दी क्लास, ट्वीट कर सुनाई खरी खोटी

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2020 - 05:58 PM (IST)

मुकेश खन्ना अपने बयानों की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। उनके कुछ बयानों पर तो लोग सहमति जताते हैं लेकिन कईं बार मुकेश खन्ना कुछ ऐसी बातें बोल जाते हैं जिनसे वह खुद ही फंस जाते हैं।  हाल ही में मुकेश खन्ना ने मीटू अभियान पर विवादित बयान दे दिया था जिसके बाद हर तरफ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। 

सोना के निशाने पर मुकेश 

वहीं अब इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है सोना मोहपात्रा ने। सोना ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए लिखा , 'हां बिल्कुल क्योंकि इनके मुताबिक पुरुष घर के अंदर महिलाओं और बच्चों का शोषण नहीं करते। मन्दबुद्धि,  एक कड़वी सच्चाई यह है कि हमारे चारों ओर ऐसी मानसिकता वाले लोग हैं। परिवर्तन धीमा जरूर है, लेकिन आ रहा है।'

क्या बोले थे मुकेश खन्ना?

मुकेश खन्ना ने मीटू अभियान पर अपनी राय रखी। इस पर बोलते हुए मुकेश खन्ना ने कहा ,' औरत की रचना अलग होती है और मर्द की अलग होती है। औरत का काम होता है घर संभालना, जो माफ करना मैं कभी-कभी भूल जाता हूं। प्रॉब्लम कहां से शुरू हुई है मी-टू की जब औरतों ने भी काम करना शुरू कर दिया। आज औरत मर्द के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बात करती हैं।'

Content Writer

Janvi Bithal