"मैं शर्मिंदा हूं, लेकिन ससुर के साथ रिश्ता बनाना मुझे अच्छा लगाः दामाद का सनसनीखेज खुलासा

punjabkesari.in Sunday, Oct 05, 2025 - 04:41 PM (IST)

नारी डेस्क: शादीशुदा ज़िंदगी में पति-पत्नी का रिश्ता सबसे अहम होता है, लेकिन क्या होगा जब पति अपनी पत्नी के साथ धोखा करे और वह धोखा ही उसका ससुर दे? हाल ही में एक मलेशियन शख्स ने फेसबुक पर अपनी दिल दहला देने वाली कहानी साझा की, जिसमें उसने बताया कि कैसे उसने अपनी पत्नी को धोखा दिया और ससुर के साथ रिश्ता बनाया।

यह कहानी फेसबुक के पेज "किसाह रुमाह तांगा" पर शेयर की गई, जो शादीशुदा ज़िंदगी से जुड़ी कहानियां बताता है। इस शख्स ने बताया कि शादी के बाद जब उनकी पत्नी ने पहला बच्चा जन्म दिया और वो मायके में थी, तब उसने अपने ससुर के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया।

बच्चे के जन्म के बाद का वक्त

पिछले कुछ महीनों में उनके घर पहला बच्चा हुआ। परंपरा के अनुसार, बच्चे के जन्म के बाद पत्नी मायके में रहती है ताकि उसकी और बच्चे की अच्छी देखभाल हो सके। इस दौरान पति-पत्नी के बीच निकटता (इंटिमेसी) भी कम हो जाती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by WORLD OF BUZZ (@worldofbuzz)

ससुर ने बुलाया मदद के लिए

इस दौरान शख्स के ससुर ने उसे अपने घर की सफाई में मदद करने को कहा क्योंकि उनका घर किराए पर जाना था। वह मदद के लिए गया। सफाई करते हुए उसे बहुत गर्मी लगी तो उसने अपनी शर्ट उतार ली। तभी उसके ससुर ने कहा कि वह बहुत सेक्सी लग रहा है। इसके बाद ससुर ने उसे छूना और पकड़ना शुरू कर दिया, और धीरे-धीरे उनका रिश्ता बढ़ गया।

रोकने की कोशिश, लेकिन असफल

शख्स ने बताया कि उसने कई बार खुद को रोकने की कोशिश की, लेकिन पत्नी के साथ करीब पाँच महीने तक शारीरिक संबंध न होने की वजह से वह बहुत तनाव में था। इस वजह से उसने ससुर के सामने अपनी इच्छाओं को दबा नहीं पाया और तीन बार उनके साथ संबंध बना चुका है।

शर्मिंदगी और स्वीकारोक्ति

उसने माना कि जब बाद में उसने इस पर सोचा तो उसे बहुत शर्म महसूस हुई। फिर भी, उसने यह भी कहा कि उसे ससुर के साथ रिश्ता बनाना अच्छा लगा और वह अनुभव उसके लिए सुखद था।

PunjabKesari

ससुर से सवाल और जवाब

शख्स ने अपने ससुर से पूछा कि क्या यह सामान्य है। ससुर ने हाँ में जवाब दिया और उसे ज्यादा ग्लानि महसूस न करने की सलाह दी। उस शख्स को डर है कि कहीं लोग उसे LGBTQ समुदाय का हिस्सा न मान लें। साथ ही, उसका ससुर फिर से यह रिश्ता बनाना चाहता है। वह खुद भी समझ नहीं पा रहा कि इस स्थिति से बाहर कैसे निकले।

इस खबर के फैलते ही लोग हैरान और नाराज़ हो गए। अधिकांश ने इस रिश्ते को गलत बताया और शख्स की हिम्मत पर सवाल उठाए कि उसने कैसे इसे सामान्य समझा। कई लोगों ने उसकी पत्नी और बच्चे के लिए सहानुभूति जताई और उन्हें असली पीड़ित माना।
   
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static