सोनमर्ग में होती है सबसे अच्छी बर्फबारी, जानें क्या है बेस्ट टाइम

punjabkesari.in Friday, Jan 18, 2019 - 05:22 PM (IST)

सर्दियों मौसम में देश के बहुत से हिस्सों में बर्फबारी होती है। खूबसूरत बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। अगर आप भी बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो पहाड़ी इलाकों में जाने का प्लान कर सकते हैं। जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों में स्नॉफॉल हो रहा है, लेकिन सोनमर्ग इन सब से बहुत अलग स्थान है जो अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। जम्मू कश्मीर में स्थित सोनमर्ग दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, जहां बर्फबारी का दोगुना मजा ले सकते हैं। अगर आप बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो सोनमर्ग जरूर जाएं। 

 

बर्फ के अलावा और भी बहुत कुछ खास 

सोनमर्ग की सबसे बड़ी खासियत है आपको यहां बर्फ से जमी हुई झीलों का नजारा देखने को मिलेगा। यहां पर स्‍नोबोर्डिंग करने का मजा ही कुछ अलग है। बर्फ के अलावा भी आप बहुत कुछ देख सकते हैं। थाजीवास ग्लेशियर, खीर भवानी मंदिर, गडसर झील, बालताल, उसमार्ग, बालताल वैली और गंगाबल झील जैसी खूबसूरत चीजों का आनंद ले सकते हैं।

 

सोनमर्ग जाने के लिए बेस्ट टाइम 

सोनमर्ग सिंद नाले नाम की नदी की घाटी में स्थित है। यह समुद्र तल से 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह खूबसूरत स्थान ऊंचे पहाड़ों व झीलों से घिरा हुआ है। यह एक ऐसा स्थान है जहां पर आप कभी भी जा सकते हैं। यहां का मौसम बहुत सुहावना रहता है। अगर यहां पर घूमने के लिए बेस्ट टाइम की बात करें तो अप्रैल से अक्टूबर सबसे अच्छा समय है।

PunjabKesari, Sonamarg

मई से जून के बीच 

गर्मियों में सोनमर्ग का मौसम काफी सुहावना और ठंडा रहता है। तब यहां का तापमान 9 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रहता है। इस मौसम में यहां कैम्पिंग और ट्रैकिंग जैसी ऐक्टिविटीज का आप ज्यादा आनंद ले सकते हैं। इसके साथ उसमर्ग, बालताल, गंगाबल झील और कृष्णासागर पार्क का नजारा बहुत सुंदर दिखता है।

 

जुलाई से सितंबर के बीच 

सोनमर्ग में भारी बारिश होती है और यहां पर सालभर में कभी भी बारिश हो सकती है। यह समय ट्रैकिंग और कैम्पिंग के लिए बेस्ट माना जाता है।

PunjabKesari, Sonamarg

नवंबर से अप्रैल के बीच 

सर्दियों के मौसम में मौसम बहुत सुहावना होता है। इस दौरान यहां का तापमान जीरो डिग्री तक चला जाता है और भारी बर्फबारी होती है। आप यहां पर नीला ग्रेड नदी, सतसर झील और थाजीवास ग्लेशियर में बर्फ का मजा ले सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static