फैमिली को खिलाएं हैल्दी कॉर्न-पालक सैंडविच

punjabkesari.in Monday, Jul 12, 2021 - 09:57 AM (IST)

शाम की चाय के साथ लोग खासतौर पर सैंडविच खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप पालक व कॉर्न सैंडविच बना सकती है। यह खाने में और भी टेस्टी होने के साथ हैल्दी होंगे। चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री

मक्के के दाने- 1/2 (उबले)
ग्रेट की हुई चीज- 1/2 कप
ब्राउन ब्रेड स्लाइस- 8
प्याज- 1 (बारीक कटा)
पालक पत्ते- 200 ग्राम (उबले हुए)
लहसुन का पेस्ट- 1/2 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
नमक- स्वाद अनुसार
ऑयल- 2 बड़े चम्मच 

PunjabKesari

विधि 

. पैन में तेल गर्म करके प्याज भूनें।

. अब ब्रेड छोड़ कर बाकी की सामग्री मिलाकर पकाएं।

. अब ब्रेड के 4 स्लाइस पर तैयार मिश्रण लगाएं।

. बाकी के 4 स्लाइस से ब्रेड ढककर सैंडविच ग्रील कर लें।

. इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static