पालक-मटर का रंग रहेगा हरा, टिप्स पढ़ें और बन जाएं किचन क्वीन - Nari

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 12:30 PM (IST)

खाना बनाना एक कला है और गृहणियां इस कला में निपुण होती है। वह अपने परिवार के लिए हैल्दी और स्वादिष्ट खाना बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ती। मगर इसके बावजूद भी उन्हें टेस्टी खाना बनाते समय कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मगर अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिससे ना सिर्फ खाना बनाने की स्‍पीड बढ़ेगी बल्कि इनसे आपको टेस्‍टी फूड बनाने में हेल्‍प मिलेगी।

 

1. अक्सर मानसून के मौसम में लाल मिर्ची में कीड़ा लग जाता है। ऐसे में मिर्ची पाउडर के डिब्बे में भरने से पहले थोड़ी हींग डाल दें। इससे कीड़े नहीं लगेंगे।

PunjabKesari


2. आचार या किसी और चीज को डिब्बे में डालते समय उसे ऊपर तक न भरें। थोड़ी स्पेस रखने से चीजें जल्दी खराब नहीं होती।

 

 

3.  पालक बनाने से पहले इसकी पत्तियों को 1 चम्मच चीनी वाले पानी में आधे घंटे तक भिगोकर रखें। एेसा करने से उसका रंग भी नहीं जाएगा और स्वाद भी बढ़ेगा। 
 

 

4. दही को जमाते समय नारियल का एक टुकड़ा डाल दें। वह ज्यादा समय तक तरोताजा रहेगी।

PunjabKesari


5. दही बड़े बनाते समय पीसी हुई दाल में थोड़ा-सा दही मिलाकर अच्छी तरह फैंटे। इस मिक्सचर से बने हुए बड़े बहुत ही स्वाद और नर्म बनेंगे।
 

 

6. गोभी को उबालते समय उसमें थोड़ा सा दूध और नमक मिला दें। इस तरह गोभी का रंग सफेद बना रहेगा। 

PunjabKesari

 

7. समोसे का आटा गूंथते समय इसमें थोड़ा-सा चावल का आटा मिला लें। इससे समोसे कुरकुरे बनेंगे। वहीं अगर आप कचोड़ी के आटे में थोड़ा-सा दही मिलाएंगी तो वह खस्ता और टेस्टी बनेगी।

 

 

8. प्याज काटते वक्त आंखों से आंसू निकल आते हैं। ऐसे में उन्हें काटने से पहले सिर्फ 5-10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इससे इनका स्वाद भी खराब नहीं होगा और आंखों से आंसू भी नहीं आएंगे।

 


9. भिंड़ी बनाते समय थोड़ा-सा दही डाल दें। इससे सब्जी बर्तन के साथ नहीं लगेगी।

PunjabKesari


10. डिब्बों में रखी दालों और चावलों को कीड़े से बचाने के लिए उसमें कुछ बूंदे कैस्टर आयल डाल दें।

 


11. पनीर को पानी में डालकर रखें। इससे पनीर जल्दी खराब नहीं होगा।

PunjabKesari


12. इडली डोसे का मिक्सचर खट्टा हो जाए तो इसमें नारियल का दूध मिला लें। इससे खट्टापन निकल जायेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static