कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनी Miss India 2022 , 31 हसीनाओं को पीछे छोड़ ट्रॉफी की अपने नाम

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 10:37 AM (IST)

भारत देश को अपनी फेमिना मिस इंडिया 2022 मिल गई है। कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने इस खिताब को अपने नाम किया है। सिनी 21 साल की हैं और कर्नाटक की रहने वाली हैं। मिस इंडिया 2022 का ग्रेंड फिनाले बीते दिन यानी की 03 जुलाई को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुआ था। सिनी शेट्टी ने यहां पहला स्थान हासिल कर जीत अपने नाम की, वहीं दूसरी ओर राजस्थान की रुबल शेखावत दूसरे स्थान पर रही। शिनाता चौहान दूसरी रनरअप रही और उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

ये थी टॉप 5 हसिनाएं 

सिनी शेट्टी के सिर जीत का ताज मिस इंडिया 2021 की विजेता रह चुकी मानसा ने पहनाया। शिनी के अलावा मिस इंडिया 2022 में 5 और भी हसिनाएं थी, रुबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी थी। शिनी के विजेता तौर पर सेलेक्ट होने पर उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई । बाकी 4 कंटेस्टेंट्स ने भी उन्हें जीत की बधाई दी। 

PunjabKesari

कौन है सिनी शेट्टी? 

आपको बता दें कि मिस इंडिया बनी सिनी कर्नाटक की रहने वाली हैं। उनका जन्म मुंबई में ही हुआ है। अभी वह चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट का प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं। सिनी को डांसिंग भी बहुत पसंद है। उन्होंने 4 साल की उम्र में डांस करना शुरु कर दिया था। सिनी ने 14 साल की उम्र में अरंगत्रम और भरतनाट्यम खत्म किया था। 

PunjabKesari

फिनाले में शामिल हुए ये सेलिब्रिटी 

रिपोर्ट्स के अनुसार, मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले बहुत ही शानदार रहा था। ग्रेंड फिनाले में कई बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की थी। जिनमें से कृति सेनन, मनीष पॉल, राजकुमार राव, डिनो मोरिया, मिताली राज, मलाइका अरोड़ा जैसे सितारे शामिल थे। कृति सेनन और लॉरेन गॉटलिब ने अपने शानदार प्रदर्शन से इवेंट को और भी खास बना दिया। इस इवेंट में नेहा धूपिया को भी सम्मानित किया गया, क्योंकि एक्ट्रेस ने इस साल मिस इंडिया का ताज जीतने के 20 साल पूरे किए हैं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static