अपनी इकलौती बेटी की शादी से नाराज है सिन्हा परिवार, मां और भाई  ने बना ली सोनाक्षी से दूरी !

punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2024 - 12:19 PM (IST)

अक्सर भारतीय शादियों में रिश्तेदारों का रूठना मनाना चलता रहता है। पर अगर शादी में दुल्हन का भाई ही नाराज हो जाए तो पूरा मजा ही किरकिरा हो जाता है। हम बात कर दहे हैं दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके परिवार की। सोनाक्षी की शादी को बस कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में उनके भाई खुश नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले कुछ समय से दावा किया जा रहा है कि सिन्हा परिवार अपनी बेटी के फैसले से खुश नहीं है।

PunjabKesari
23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपने रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं। हालांकि उनके इस खास दिन में सिर्फ 50 मेहमान ही शामिल होंगे, जिसमें सबसे पहना नाम सलमान खान का है। माना जा रहा है कि इन दोनों को एक करने में भाई जान का बहुत बड़ा हाथ है। सलमान का तो इस जोड़ी का पूरा समर्थन है पर सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा और भाई लव सिन्हा कुछ नाराज लग रहे हैं, तभी तो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से एक्ट्रेस को अनफॉलो कर दिया है।

PunjabKesari
रेडिट पर वायरल हुए पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि पूनम सिन्हा और लव सिन्हा ने 'हीरामंडी' एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि वे पहले सोनाक्षी को फॉलो करते थे या नहीं। अब इस पोस्ट को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। एक यूजर ने लिखा-क्या ये वही भाई है, जिसने उनकी शादी के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि इस मामले में मेरा कोई हाथ नहीं है?' वहीं कुछ लोगों को  सोनाक्षी के लिए काफी बुरा लग रहा है।

PunjabKesari

इन अफवाहों को तब हवा मिली जब शत्रुघ्न सिन्हा से उनकी इकलोती बेटी की शादी को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने जवाब देते हुए कहा था- उन्हें इस शादी के बारे में बताया नहीं गया है उन्हें भी मीडिया के जरिए पता चला है। अगर उन्हें इनवाइट किया जाता है तो वो आशीर्वाद देने जरूर जाएंगे। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी की शादी के प्रोग्राम उनके त नए घर में होंगे, , जिसे उन्होंने अपने माता-पिता का घर छोड़ने के बाद हाल ही में खरीदा है। इस तरह की बातें लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static