सिंगर अर्जुन कानूनगो ने कार्ला को चुना अपना हमसफर, दुल्हन की आंखों से बहे खुशी के आंसू!

punjabkesari.in Thursday, Aug 11, 2022 - 04:13 PM (IST)

पॉप्युलर प्लेबैक सिंगर अर्जुन कानूनगो नए जीवन की शुरुआत कर ली है। वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। फैंस को लंबे समय से इनकी शादी का इंतजार था। अब दूल्हा- दुल्हन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। 

PunjabKesari
पॉपुलर सिंगर की शादी के चर्चे काफी समय से चल रहे थे। वायरल हाे रही तस्वीरों में अर्जुन और कार्ला के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही है। इस खास दिन के लिए सिंगर ने जहां व्हाइट कलर की शेरवानी चूज की तो वहीं उनकी दुल्हनिया लाल लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही थी। 

PunjabKesari
अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी की एक झलक दिखा दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- हमने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली है। मेरे शब्द बयां नहीं कर सकते कि हमें कितना प्यार मिला और वह दिन हमारे लिए कितना खास था। हमें अपने नए अध्याय की शुरुआत के लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। 

PunjabKesari
इन तस्वीरों में कपल एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाता दिखाई दे रहा है। हालांकि इन सब में एक तस्वीर ऐसी है जिसे देख कोई भी भावुक हो जाए।  कार्ला डेनिस अपने पति की बाहों में रोती दिखाई दे रही है, जिसे देख समझ सकते हैं कि उन्हें इस दिन का कितना इंतजार था। 

PunjabKesari

इससे पहले दोनों की मेहंदी की तस्वीरों भी सामने आई थी, जिसमें दोनों को मुस्कुराते और एक दूसरे में मगन होते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान अर्जुन  ने जहां आइवरी कलर का कुर्ता-पजामा पहना था, वहीं कार्ला  पिंक कलर के लहंगे में नजर आई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static