तालिबानियों के आगे झुकी नहीं महिलाएं, हकों के लिए लड़ रही औरतों के सिद्धार्थ हुए मुरीद

punjabkesari.in Friday, Aug 20, 2021 - 11:18 AM (IST)

अफगानिस्तान की राजधानी काबूल पर तालिबान के कब्जे के बाद से पूरे देश में तालिबानियों की हुकूमत हो गई है। लोग डर के मारे देश छोड़कर जाने को मजबूर हो गए हैं। वहीं वहां की औरतों की हालत भी बेहद दयनीय हो गई है। इसके बावजूद भी वे तालिबानियों के आगे झुकी नहीं। जहां एक तरफ तालिबान के आगे 3 लाख सैनिकों से हार मान ली तो वहीं महिलाएं अपने हक के लिए लड़ती दिखाई दे रही है। 

PunjabKesari

अफगानिस्तान की सड़कों पर महिलाएं बुर्का पहने और हाथ में देश के झंडे लिए सड़कों पर नारेबाजी कर रही हैं। सड़कों पर प्रदर्शन कर रही महलाओं को तालिबान के लड़ाके बंदूक दिखाकर डराने की कोशिश करते हैं लेकिन इसके बावजूद भी वे नहीं रुकतींं। सोशल मीडिया पर इस दौरान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें औरतें तालिबान के खिलाफ बड़ी संख्या में महिलाएं अफगानिस्तान की सड़कों पर प्रदर्शन कर रही हैं। 

 

 

महिलाओं के इन जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। इस बीच बिग बिस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला भी हक के लिए लड़ रही इन महिलाओं के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'खुद के लिए खड़े होने के लिए अफगानिस्तान की महिलाओं को सलाम।' सिद्धार्थ की इस पोस्ट को लोग बेहद पसंंद कर रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

 

 

बता दें अफगानिस्तान महिलाओं के साथ सबसे अधिक भेदभाव करने वाले देश की सूची में शामिल है। यहां महिलाओं को बेहद कम अधिकार दिए गए हैं और समाज में हर छोटी गलती पर उन्हें प्रताड़ित भी किया जाता है। अगर कोई लड़की पर समाज को शक हो जाए कि वह शादी से पहले पुरुषों के साथ घूमती है या फिर उसका कोई संबंध है तो फौरन उसका वर्जिनिटी टेस्ट कराया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Related News

static