सारा तेंदुलकर और शुभमन का ब्रेकअप? Insta पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो, चर्चा में आई लव स्टोरी
punjabkesari.in Sunday, Apr 20, 2025 - 02:51 PM (IST)

नारी डेस्क: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का नाम काफी समय से एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाता रहा है। सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप की दुनिया तक, दोनों की जोड़ी हमेशा चर्चा में रहती थी। हालांकि, अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि शायद दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा।
इंस्टाग्राम पर दिया ब्रेकअप का इशारा
हाल ही में लोगों ने यह नोटिस किया कि सारा और शुभमन ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। यह बात सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई और फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या दोनों का ब्रेकअप हो गया है?
हालांकि, अब तक न सारा और न ही शुभमन ने इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान दिया है, लेकिन इंस्टाग्राम पर यह बदलाव उनके रिश्ते में आई दूरी की ओर इशारा जरूर कर रहा है।
ये भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज की तबीयत नाज़ुक, जानें कौन सी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं महाराज जी
कभी नहीं किया रिश्ते को ऑफिशियल
सारा और शुभमन ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था। लेकिन कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा गया—चाहे वो किसी क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में हों या फिर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट पर रिएक्शन देना। इन सभी संकेतों के चलते फैंस को लगता रहा कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
अब क्या है सच्चाई?
हालांकि, इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद लोगों को लग रहा है कि शायद अब दोनों की राहें अलग हो गई हैं। लेकिन जब तक इस बारे में सारा या शुभमन खुद कुछ नहीं कहते, तब तक यह सिर्फ अटकलें ही मानी जाएंगी।