शुभदीप सिंह की क्यूटनेस ने सबका दिल जीता, होली के मौके पर पठानी सूट में दिखा देसी लुक

punjabkesari.in Monday, Mar 17, 2025 - 10:48 AM (IST)

नारी डेस्क: होली का त्योहार तो अब बीत चुका है, लेकिन सोशल मीडिया पर रंगों की धूम अभी भी देखने को मिल रही है। लोग अपनी होली की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू की तस्वीरें सबका ध्यान खींच रही हैं।

शुभदीप का क्यूट लुक

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पहचान तो हर किसी को है, लेकिन उनके बाद अब उनके छोटे भाई शुभदीप की भी हर जगह चर्चा हो रही है। उनकी मासूमियत और क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया है। 17 मार्च को शुभदीप एक साल के हो गए, और इस मौके पर उनकी होली की तस्वीरें सामने आईं, जिसमें वह सफेद पठानी सूट में बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। चेहरे पर गुलाल लगाए और देसी लुक अपनाए शुभदीप ने अपनी मासूमियत से सबका दिल छू लिया।

PunjabKesari

शुभदीप का देसी अंदाज

शुभदीप की ये तस्वीरें उनके भतीजे साहिब प्रताप सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, तुरंत ही वायरल हो गईं। शुभदीप के सफेद पठानी कुर्ते और नीली पगड़ी में उनकी क्यूटनेस ने सभी का ध्यान खींचा। उनकी क्यूटनेस के साथ ही उनका सिंपल और एलिगेंट लुक फैंस को बहुत पसंद आया। बिना किसी कढ़ाई या डिजाइन के एकदम सिंपल सूट ने शुभदीप का लुक खास बना दिया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा का भड़का गुस्सा : डांस शो में 16 साल के लड़के को  लगाई डांट

जूती और कड़े से सजावट

होली के दिन शुभदीप ने चांदी के कड़े और गोल्डन कलर की जूती भी पहनी, जिससे उनका लुक और भी खास हो गया। यह देसी लुक उनके फैंस के लिए एक ट्रीट बन गया। 14 मार्च को होली पर शुभदीप का ये स्टाइल देखने को मिला और फैंस ने इसे खूब सराहा।

फैंस का प्यार

जैसे ही शुभदीप की तस्वीरें वायरल हुईं, लोगों ने उन्हें बेशुमार प्यार देना शुरू कर दिया। कोई उन्हें "छोटा सिद्धू" कहकर पुकार रहा है तो कोई कह रहा है कि "लीजेंड कभी नहीं मरते।" उनकी क्यूटनेस पर तो लोग इतने फिदा हो गए कि उन्होंने शुभदीप की तारीफ करते हुए खुद को रोक नहीं पाया। खासकर, पगड़ी और गुलाल के साथ उनका कुर्ता-पजामा लुक सभी को बहुत भाया।

PunjabKesari

शुभदीप की मासूमियत और उनके देसी लुक ने साबित कर दिया कि वह सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई होने के साथ-साथ अपने खुद के एक अलग पहचान बना रहे हैं।
 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static