हर वक्त शॉपिंग करते रहना पड़ सकता है आपकी सेहत पर भारी

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2019 - 06:29 PM (IST)

त्यौहारो में खरीददारी करना आम बात है। इस दौरान ज्यादातर लोग घर की जररुत के लिए सामान खरीदते हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं जो बिना किसी बात के शॉपिंग करना पसंद करते हैं। जी हां, इंग्लैंड के हेल्थ केयर ग्रुप ने ऐसे लोगों को एक बीमारी का शिकार बताते हुए, इसका ईलाज जल्द से जल्द करवाने की सलाह दी है।

Image result for shopping phobia,nari

हमेशा शॉपिंग के लिए तैयार रहने वाले लोग कंपल्सिव बाइंग डिसऑर्डर नामक बीमारी का शिकार होते हैं। दुनिया भर में बहुत से ऐसे लोग हैं जो इस बीमारी के शिकार रहते हैं लेकिन वो इसे पहचान नहीं पाते हैं। साल 2015 में डॉक्टरों द्वारा 20 में से 1 व्यक्ति को इस बीमारी का शिकार पाया गया। ज्यादातर यह बीमारी औरतों में देखी जा चुकी है।

बीमारी से बचने के उपाय...

म्यूजिक सुनें

अगर आपको भी बेवजह शॉपिंग का क्रेज है तो अपना ध्यान म्यूजिक में लगाएं। जब भी आपका दिल घर से बाहर निकलकर मार्किट जाने के लिए करे कान में ईयर फोनस लगाकर हल्की-फुल्की सैर पर निकल जाएं। ताकि आपका ध्यान शॉपिंग करने से हट जाए।

Image result for listen to music,nari

सुबह शाम वॉक करें

अगर आप वर्किंग नहीं हैं तो सुबह-शाम वॉक करने की रुटीन बनाएं।

मनपसंद खाना पकाएं

जब भी आपका दिल उस काम के लिए करे जिसकी आपको जरुरत नहीं है, तो कुकिंग करना शुरु कर दें। इससे आपका मन डाइवर्ट होगा और आप धीरे-धीरे अपनी इस बुरी लत से दूर होते चले जाएंगे।

Image result for cooking food,nari

बच्चों के साथ समय बिताएं

बच्चों के साथ समय बिताना न केवल आपको खुशी देता है बल्कि आपकी सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद होता है। जब आप बच्चों के संग खेलते हैं तो आपका मन खुद-ब-खुद खुशी महसूस करता है। जो खुशी शायद दुनिया के किसी भी और काम में मौजूद नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static