कैंसर से जंग लड़ रही दीपिका कक्कड़ की सर्जरी को लेकर शोएब इब्राहिम ने दिया नया अपडेट

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 09:00 AM (IST)

नारी डेस्क: शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ का परिवार पिछले कुछ दिनों से कई तरह की मुश्किलों का सामना कर रहा है। एक तरफ दीपिका का इलाज चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ शोएब इब्राहिम को ब्रेन स्ट्रोक आया।  इसी बीच शोएब ने उन अफ़वाहों को गलत बताया है जिनमें कहा जा रहा था कि दीपिका की एक और सर्जरी होगी। इसके बजाय, उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस का इम्यूनोथेरेपी ट्रीटमेंट शुरू हो गया है।

PunjabKesari
दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने YouTube पर अपने व्लॉग के जरिए उनके चल रहे इलाज और ठीक होने के सफ़र के बारे में फ़ैन्स को जानकारी दी। उन्होंने सेहत से जुड़ी अपडेट देते हुए बताया कि उनका इम्यूनोथेरेपी का पहला सेशन हो चुका है। शोएब ने बताया- "दीपिका की इम्यूनोथेरेपी HN रिलायंस हॉस्पिटल में शुरू हो गई है, इसमें 3-4 घंटे लगेंगे। इसके बाद, मैं पापा से मिलने कोकिलाबेन हॉस्पिटल जाऊ्गार। हमें उम्मीद है कि दीपिका की इम्यूनोथेरेपी काम करेगी।"

PunjabKesari
एक्टर ने दीपिका की एक और सर्जरी होने की अफ़वाहों को भी खारिज करते हुए कहा- "बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि क्या दीपिका की एक और सर्जरी हो रही है। अभी तक डॉक्टर ने कुछ नहीं कहा है फ़िलहाल कोई सर्जरी नहीं हो रही है।" शोएब की यह अपडेट दीपिका के उस खुलासे के कुछ दिनों बाद आई है जिसमें उन्होंने बताया था कि डॉक्टरों को दो नए सिस्ट (cysts) का पता चला है। इस बीच, मई के आखिरी हफ़्ते में शोएब के पिता को ब्रेन हैमरेज होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

PunjabKesari

अपने पिता की सेहत के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, "मेरे पिता अब बेहतर हैं; उनकी सेहत में दिन-ब-दिन सुधार हो रहा है। धीरे-धीरे उनकी बोलने की क्षमता और शरीर का दाहिना हिस्सा ठीक हो जाएगा। परसों, 10 दिनों के बाद, उन्होंने आखिरकार बोलना शुरू किया, अब वे मुस्कुराने भी लगे हैं। जल्द ही उनकी स्पीच थेरेपी शुरू होगी क्योंकि जब वे लंबे वाक्य बोलने की कोशिश करते हैं, तो वे ठीक से बोल नहीं पाते। पिछले 1-2 दिनों में हालात बेहतर होने लगे हैं।" 2025 में, दीपिका ने बताया कि उन्हें स्टेज 2 का लिवर कैंसर है, जिसके बाद 'ससुराल सिमर का' की इस एक्ट्रेस ने इलाज के तौर पर ट्यूमर हटाने की सर्जरी करवाई। तब से, दीपिका अपने YouTube चैनल के ज़रिए अपनी सेहत के सफ़र को रिकॉर्ड कर रही हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static