शादी के बंधन में बंधे टीवी कपल शोएब और दीपिका, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2018 - 10:53 AM (IST)

टीवी के खूबसूरत कपल्स में शामिल दीपिका कक्कर और शोएब इब्राहीम एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके है। शादी काफी धूम-धाम से हुई, जिसमें इन दोनों ने अपनी शादी को खूब एन्जॉय किया। इनकी शादी की मेहंदी से लेकर संगीत तक हर रस्म बिल्कुल बॉलीवुड अंदाज में हुई। शादी में कई टीवी सेलेब्स शामिल हुए। 

 

शादी के दिन दीपिका ने डार्क पिंक शरारा सूट पहना, वहीं शोएब पेस्टल पिंक कलर की शेरवानी में नजर आए। दोनों शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत लग रहे थे। उनकी शादी मुस्लिम समाज के रीति-रिवाज के अनुसार हुई। आइए देखते है उनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें। 

 

बताया जा रहा है कि 26 फरवरी को दोनों मुंबई में अपने करीबियों को रिस्पेशन पार्टी देने वाले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कपल अलग-अलग धर्मों का पालन करते हैं। 

 

आपको बता दें दोनों अलग-अलग धर्मों का पालन करते हैं, लेकिन इन दोनों के लिए यह बात काफी मायने नहीं रखती है। दोनों एक- दूसरे से बेहद प्यार करते है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static