प्री-इंगेजमेंट संगीत में श्लोका मेहता ने पहना सब्यसाची का डिजाइनर लहंगा

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 12:06 PM (IST)

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की प्री-इंग्जेमेंट संगीत सेरेमनी का आयोजन मुंबई के 'एंटीलिया' में किया गया, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। 
PunjabKesari
अंबानी परिवार की होने वाली बहू श्लोका मेहता ने डिजाइनर अब्बू जानी संदीप खोसला का गोल्डन लहंगा पहनकर पार्टी में एंट्री ली। लहंगे के साथ उन्होंने डायमंड ज्वैलरी वियर की थी। पार्टी में श्लोका एक नहीं बल्कि दो डिजाइनर आउटफिट्स में दिखाई दी। पार्टी में उन्हें डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के ब्लश पिंक लहंगे में भी देखा गया। लहंगे पर हैवी एम्बॉइडरी वर्क किया था। इसी के साथ श्लोका ने पोल्की सेट कैरी किया हुआ था। उन्होंने ज्वैलरी भी सब्यसाची हेरिटेज ज्वैलरी कलेक्शन से थी। 
PunjabKesari
आज आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की इंगेजमेंट पार्टी हैं। पार्टी का आयोजन जोरों-शोरों पर है। इस खास मौके पर अंबानी के घर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का इंतजार दुनियाभर को है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static