शिवलिंग पूजन करते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकता है पाप!

punjabkesari.in Tuesday, Jul 01, 2025 - 05:59 PM (IST)

नारी डेस्क: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और पूजा का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस दौरान लाखों भक्त उपवास रखते हैं, जलाभिषेक करते हैं और मंदिरों में जाकर भगवान शिव से मनोकामनाएं मांगते हैं। इस साल सावन 11 जुलाई 2025 से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 को समाप्त होगा, जिस दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा।

क्यों खास है सावन?

सावन भगवान शिव को समर्पित माह है। इस महीने में शिव की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, व्रत और कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है। हालांकि, भगवान शिव की पूजा जितनी सरल मानी जाती है, उतने ही सख्त नियम भी इसके साथ जुड़े हैं। अगर आपने पूजा में कुछ गलतियां कर दीं, तो पुण्य के बजाय पाप का भागीदार भी बन सकते हैं।

इसलिए जानिए शिवलिंग पूजन में किन 5 बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है-

शिवलिंग पर कुमकुम, रोली या सिंदूर न चढ़ाएं

शिव जी वैरागी और साधु स्वरूप हैं। सिंदूर, रोली और कुमकुम देवी देवताओं में शक्तिस्वरूपों को अर्पित किए जाते हैं, न कि शिव को। इसलिए शिवलिंग पर इन चीजों का प्रयोग वर्जित है।

ये भी पढ़ें: नाग पंचमी 2025: जानिए कब है यह पर्व, क्या है शुभ मुहूर्त और कैसे करें नाग देवता की पूजा

खंडित अक्षत (टूटे हुए चावल) न चढ़ाएं

पूजा में अक्षत यानी साबुत चावल ही चढ़ाने चाहिए। खंडित या टूटे हुए चावल अशुद्ध माने जाते हैं और इसे अर्पित करना पूजा में दोष पैदा करता है। मांस या शराब सेवन के बाद पूजा करना निषिद्ध है। यदि आपने मांस या मदिरा का सेवन किया है तो शिवलिंग की पूजा न करें। ऐसा करना अशुद्धता माना जाता है और शिव की पूजा में पूरी पवित्रता अनिवार्य है।

 शिवलिंग पर तुलसी के पत्ते न चढ़ाएं

तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है, लेकिन शिवलिंग पर इसका चढ़ाना वर्जित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी का शिव पूजा में उपयोग शास्त्रों के विरुद्ध है।

शंख से शिवलिंग पर जल न चढ़ाएं

पुराणों में वर्णन है कि एक राक्षस शंखचूड़ के वध के बाद उसकी हड्डियों से शंख बना। इसलिए शिव पूजा में शंख का उपयोग विशेष रूप से वर्जित माना गया है।

भगवान शिव की पूजा सावन में विशेष फल देती है, लेकिन तभी जब इसे नियमों के अनुसार और पूरी श्रद्धा से किया जाए। ऊपर बताई गई 5 गलतियों से बचते हुए अगर आप शिवलिंग की पूजा करेंगे, तो भगवान शिव आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएंगे।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static