सुशांत को याद कर इमोशनल हुए शेखर सुमन, बोले- हर महीने की 14 तारीख...

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 03:57 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे 7 महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है। मगर उनके निधन की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। सुशांत के फैंस से लेकर उनक परिवार वालों तक हर कोई एक्टर को न्याय दिलाने की मांग कर रहा है। वहीं शेखर सुमन भी सुशांत को भुला नहीं पा रहे हैं। वह आए दिन एक्टर को न्याय दिलाने की मांग करते रहते हैं। इसी बीच एक बार फिर शेखर सुमन ने सुशांत को याद किया है। 

PunjabKesari

एक्टर का भावुक पोस्ट

सुशांत के निधन ते 7 महीने बाद शेखर सुमन एक्टर को याद कर इमोशनल हो गए हैँ। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'हर महीने की 14  तारीख याद दिलाती है कि एक और महीना चला गया है और हम अब भी सुशांत के लिए न्याय का इंतजार कर रहे हैं। जून 14 से लेकर 14 जनवरी तक।' इसके साथ शेखर सुमन ने #JuticeForSushantSinghRajput

 

इससे पहले एक्टर ने दिसंबर 2020 के आखिरी दिनों में ट्वीट कर लिखा था, 'नया साल 2021 सुशांत की मौजूदगी से भरा होगा, लेकिन उसका काम उसे हमेशा जिंदा रखेगा। यह ध्यान रखना दिलचस्प है कि उनका जन्मदिन 21 जनवरी 2021 पर आता है। 21 के साथ शुरु और खत्म।' इसके साथ उन्होंने #Sushant'sbday का इस्तेमाल भी किया है।

 

21 जनवरी को मनाया जाएगा सुशांत का जन्मदिन

आपको बता दें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था। 21 जनवरी 2021 को सुशांत का जन्मदिन मनाया जाएगा। गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। सुशांत केस की जांच एनसीबी कर रही है। मगर अभी तक एनसीबी इस केस की जांच में किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static