नवरात्रि की शुरू कर लें तैयारी, इस वाहन पर सवार होकर आए रही हैं मां दुर्गा

punjabkesari.in Thursday, Sep 04, 2025 - 12:42 PM (IST)

शारदीय नवरात्रि का आरंभ होने जा रहा है। मां दुर्गा अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए 22 सितंबर से आ रही हैं। शारदीय नवरात्रि का हिंदू धर्म और आस्था में बहुत विशेष महत्व है। इसे साल में आने वाली चार नवरात्रियों में सबसे बड़ी और व्यापक रूप से मनाई जाने वाली नवरात्रि माना जाता है। आइए जानते हैं नवरात्रि का शुभ मुहूर्त और इस बार क्या है मां का वाहन। 

PunjabKesari
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सर्व पितृ अमावस्या के अगले दिन अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू होगी और इसका समापन 2 अक्टूबर 2025 को होगा।  22 सितंबर को घटस्थापना करने का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक है। इ अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक है।


मां दुर्गा का आगमन

चूंकि नवरात्रि सोमवार से शुरू हो रही है, इसलिए धार्मिक ग्रंथों और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा हाथी (गज) पर सवार होकर धरती पर आएंगी।  हाथी को समृद्धि, शांतिपूर्णता, संतुलन और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसका आगमन यह दर्शाता है कि आने वाला समय सुख-शांति, उन्नति और स्थिरता से भरा रहेगा। इसे वर्षा, अन्न, औरवलोक की समृद्धि का संकेत भी माना जाता है।

PunjabKesari
शारदीय नवरात्रि का महत्व

शारदीय नवरात्रि में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। हर दिन अलग-अलग देवी की साधना कर भक्त उनके आशीर्वाद से शक्ति, ज्ञान, समृद्धि और सुरक्षा की कामना करते हैं। यह नवरात्रि शरद ऋतु की शुरुआत में आती है। इस समय वातावरण में परिवर्तन होता है, इसलिए शरीर, मन और घर-परिवार की शुद्धि का महत्व और बढ़ जाता है। शारदीय नवरात्रि के समय पूरे भारत में गरबा, डांडिया, दुर्गा पूजा जैसे उत्सव आयोजित होते हैं। यह पर्व लोगों को एकता, उत्साह और भक्ति के सूत्र में बांधता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static