अपनी झूठी कहानियां सुनाकर सुनील दत्त से हर महीने इतने पैसे लेते थे शक्ति कपूर

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2020 - 10:05 AM (IST)

एक्टर शक्ति कपूर किसी पहचान के मोहताज नहीं है। शक्ति कपूर ने अपने करियर में लगभग 700 फिल्मों में काम किया। फिल्मों में शक्ति कपूर के नेगटिव इमेज को लोगों ने काफी पसंद किया। चलिए आपको बताते हैं शक्ति की लाइफस्टोरी।

2 बार बदला अपना नाम

शक्ति कपूर का जन्म पंजाबी परिवार में हुआ। शक्ति कपूर के पिता दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक दर्जी की दुकान चलाते थे। शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदर लाल कपूर है। शक्ति ने फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए काफी मेहनत की। इनके एक्टर बनने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। खबरों की माने तो शक्ति कपूर एक नहीं बल्कि 2 बार अपना नाम बदल चुके हैं।  जब शक्ति फिल्म इंडस्ट्री में नए थे तब उनका नाम सुनील था फिर उनका नाम करण रख दिया गया। फिर बाद में सुनील दत्त और नरगिस ने उनका नाम बदलकर शक्ति रख दिया।

घर चलाने के लिए 1500 रुपए देते थे सुनील दत्त

खबरों के मुताबिक, शुरुआत में जब शक्ति कपूर के पास कोई काम नहीं था तो सुनील दत्त उन्हें घर चलाने के लिए 1500 रुपए देते थे। एक इंटरव्यू में खुद शक्ति कपूर ने इस बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, 'मैं सुनील दत्त के प्रोडक्शन हाउस अजंता आर्ट्स में काम करता था और जब उन्हें पता चला कि मैं आर्थिक तौर पर कमजोर हूं तब वो मेरे साथ बहुत अच्छे थे। असल में मैं फाइनेंशियली उतना भी कमजोर नहीं था मैं बस उनके साथ ड्रामा करता था और उन्हें कहता था कि मेरे पास एक ही शर्ट है, जो कि झूठ था। एक दिन वो मेरे पास आए और कहा कि तुम रोज मेरे आकर रोते हो कि तुम्हारे पास पैसे नहीं हैं, मैं तुम्हारी महीने की सैलरी तय कर देता हूं। उन दिनों वो मुझे हर महीने 1500 रुपए देते थे, फिल्म के लिए नहीं बल्कि इसलिए कि मैं भूखा ना रहूं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shakti Kapoor (@shaktikapoor) on Aug 4, 2020 at 11:52pm PDT

विनोद खन्ना ने भी दिया पूरा साथ

शक्ति कपूर के बुरे दिनों में विनोद खन्ना ने भी उनका पूरा साथ दिया था। उन्होंने अपने घर पर करीब 5 सालों तक शक्ति को रहने दिया था। एक एक्सीडेंट के दौरान शक्ति कपूर की मुलाकात फिरोज खान से हुई थी फिर उन्हें फिल्म 'कुर्बानी' में काम करने का मौका मिला। यहां आपको बता दें कि इसी फिल्म से शक्ति कपूर को पहचान मिली थी। शक्ति कपूर ने कादर खान के साथ करीब 100 फिल्मों में काम किया, जिसमें वह नेगटिव रोल में ही दिखें।

जब फिल्म देखकर भड़क उड़ी थी शक्ति कपूर की मां

खबरों की माने तो एक बार शक्ति कपूर अपने पेरेंट्स को फिल्म 'इंसानियत के दुश्मन' दिखाने के लिए ले गए थे। फिल्म में हीरोइन के साथ किए इंटीमेट सीन को देखकर शक्ति की मां उनपर काफी गुस्सा हुई । यहां तक कि वह सिनेमा हॉल से बाहर आ गई थी। शक्ति के पिता ने भी उन्हें खूब डांटा था।

शक्ति कपूर को एक बार फिल्म एंड टेलीविजन गिल्ड ऑफ इंडिया ने बैन भी कर दिया गया था। दरअसल, साल 2005 में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक लड़की से शो के बदले फिसिक्ल(physical) होने की कोशिश कर रहे थे। वीडियो में वह यह कहते हुए भी दिखाई दे रहे थे कि इंडस्ट्री में तो ऐसा होता ही आया है। आज जितनी भी बड़ी एक्ट्रेसेस ऊंचाईयों तक पहुंची हैं वो सभी ऐसे फेवर देने के बाद ही वहां तक पहुंची हैं। इसके बाद शक्ति कपूर को बैन कर दिया गया था लेकिन हफ्ते बाद हटा भी दिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Memories

A post shared by Shakti Kapoor (@shaktikapoor) on Mar 16, 2020 at 9:13pm PDT

शिवांगी कोल्हापुरे से की थी भागकर शादी

पर्सनल लाइफ की बात करें तो शक्ति कपूर ने शिवांगी कोल्हापुरे से लव मैरिज की थी। शिवांगी 80 दशक की फेमस एक्ट्रेस रह चुकी है। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म किस्मत के सेट पर हुई थी। उस वक्त दोनों ही स्टगल कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के नज़दीक आए। शिवांगी और शक्ति शादी करना चाहते थे लेकिन एक्ट्रेस के घरवाले इसके लिए तैयार नहीं थे। इसलिए दोनों ने भागकर शादी की। उस वक्त शिवांगी महज 18 साल की थीं। दोनों के दो बच्चे है श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर हैं। शादी के बाद शिवांगी फिल्मों से दूर हो गई और परिवार को अपना पूरा समय देने लगी। आज दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static