इस देश में चलता है शाहरुख खान के नाम का सिक्का, बॉलीवुड के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 24, 2024 - 11:25 AM (IST)

बॉलीवुड के बादशाह यानी कि  को चाहने वालों की लिस्ट बेहद लंबी है। देश ही नहीं दुनिया भर में लोग उनके फैन है। किंग खान को लेकर सबसे ज्यादा दीवानगी तो फ्रांस में देखी गई, यहां एक्टर के नाम का सिक्का जारी किया गया है। बॉलीवुड के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी एक्टर को इस तरीके का सम्मान मिला हो। 

PunjabKesari
दरअसल साल 2018 में शाहरुख खान के सम्मान में पेरिस के फेमस ग्रेविन म्यूजियम ने एक सोने का सिक्का जारी किया, जिसमें अभिनेता की तस्वीर छपी है और उनका नाम भी लिखा हुआ है। हाल ही में शाह रुख के फैन पेज की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। इस सिक्के में शाहरुख खान की तस्वीर देख सब हैरान रह गए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)


इस तरह का सम्मान पाने वाले शाहरुख खान एक मात्र बॉलीवुड अभिनेता हैं। इसे देखकर लोगों का कहना है कि फ्रांस में शाहरुख खान के नाम का सिक्का चलता है। फेमस ग्रेविन म्यूजियम द्वारा जारी किए गए इस सिक्के में अभिनेता की तस्वीर छपी है और उनका नाम भी लिखा हुआ है। 2008 में इसी म्यूजिम में शाहरुख खान का मोम का पुतला भी लगाया गया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ed Sheeran (@teddysphotos)

शाहरुख खान अब तक14 फिल्मफेयर अवार्ड्स जीते चुके हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए 8 पुरस्कार शामिल हैं। यह उन्हें हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित अभिनेताओं में से एक बनाता है। इसके अलावा उन्हें भारत सरकार द्वारा चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म श्री भी मिल चुका है। 2007 में फ्रांस सरकार ने ही उन्हें ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया था। इतना ही नहीं फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान लीजन ऑफ ऑनर भी किंग खान को मिल चुका है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)


शाहरुख खान की फिल्मों ने भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं। "दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे" ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया है। वह रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सह-संस्थापक हैं, जो एक प्रमुख फिल्म निर्माण और वितरण कंपनी है।  शाहरुख खान ने रोमांस, ड्रामा, एक्शन, और कॉमेडी जैसी विभिन्न शैलियों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static