IIFA में शाहरुख और शाहिद ने उड़ाया था सुशांत का मजाक, वीडियो देख फैंस का फूटा गुस्सा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2020 - 10:06 AM (IST)

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई में स्थित अपने अपार्टमेंट में सुसाइड कर लिया। सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर मुहिम छिड़ गई है कि आखिर एक्टर ने सुसाइड क्यों किया और इसका दोषी कौन है। 

बॉलीवुड स्टार्स पर भड़के सुशांत के फैंस

सुशांत सिंह राजपूत ने कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी। सुशांत के फैंस बॉलीवुड स्टार्स पर गुस्सा जता रहे है। लोगों ने आरोप लगाया कि सुशांत के साथ बॉलीवुड ने हमेशा से भेदभाव किया है। 

जब शाहरुख और शाहिद ने उड़ाया था सुशांत का मजाक

सुशांत के सुसाइड करने के बाद अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जोकि आइफा अवॉर्ड का है। वीडियो में एक्टर शाहरुख खान और शाहिद कपूर उनका मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे है। वह उनके नाम और काम दोनों के लिए मजाक उड़ा रहे है। सुशांत के फैंस इस वीडियो को शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि शाहरुख और शाहिद का यह मजाक अपमान करने की नीयत से किया गया था जोकि साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।
 

वीडियो में कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,  बॉलीवुड की औकात नहीं है कि किसी बड़े स्टार किड के बारे में बोल सकें... क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत छोटे शहर से था सिर्फ इसलिए उसका मजाक बनाया गया। मनोरंजन और बेइज्जती में बहुत बड़ा फर्क होता है।

आत्महत्या नहीं मर्डर हैःकंगना

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सुशांत के आत्महत्या करने पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि यह आत्महत्या नहीं मर्डर है। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

It is important to give talent their due. And if celebrities are struggling with personal and mental health issues, the media should try and emphasize with them, rather than making it difficult for them!

A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on Jun 15, 2020 at 2:44am PDT


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static