Kriti Sanon की Slim-Trim Figure का ये है राज, आप भी करें रुटीन में शामिल

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2024 - 02:26 PM (IST)

नारी डेस्क: कृति सेनन की तरह फिट और फाइन रहने के लिए आप इन चीजों को अपनी रुटीन में शामिल कर सकते हैं। कृति सेनन की फिटनेस और ग्लैमरस लुक के पीछे एक सख्त अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली है। सिर्फ कृति की फिट बॉडी बी नहीं बल्कि उनका स्लीम ड्रीम फिगर भी फैंस को काफी पसंद आता है। लेकिन कृति इतनी फिट कैसे हैं आज आपको इसके बारे में बताएंगे। आज कृति सेनन का जन्मदिन हैं ऐसे में आज आपको बताते हैं कि उनकी फिट बॉडी का क्या राज है।

जरुर करती हैं वर्कआउट 

कृति सेनन वर्कआउट करना नहीं भूलती। पाइलेट्स कृति की मनपसंदीदा एक्सरसाइज है इसके अलावा वह वेट ट्रेनिंग भी करती हैं क्योंकि उन्हें शेप में रहना अच्छा लगता है। कृति मुक्केबाजी भी करती हैं। एक्ट्रेस बचपन से ही पतली रही हैं। उन्होंने वजन कम करने की जगह मसल्स बनाने की कोशिश की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हफ्ते में 4-5 बार वह वेट ट्रेनिंग और किक बॉक्सिंग करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस का डांस भी काफी पसंद है। 

PunjabKesari

अच्छा डाइट करती हैं फॉलो

एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए अच्छी डाइट भी फॉलो करती हैं। वह अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी में शहद डालकर करती हैं। इसके अलावा वह नाश्ते में दो अंडे, ब्राउन ब्रेड, प्रोटीन शेक और एक गिलास ताजा जूस भी पीती हैं। 

लंच में लेती हैं ब्राउन राइस 

एक्ट्रेस लंच में ब्राउन राइस के साथ दो चपाती, कोई सब्जी और मछली खाती हैं। इसके अलावा वह शाम के नाश्ते में कभी-कभी प्रोटीन शेक के साथ एक कप कॉर्न भी लेती हैं। खाने में हर रोज सलाद लेना भी कृति नहीं भूलती। 

PunjabKesari

रात और दोपहर का खाना होता है लाइट 

एक्ट्रेस का रात और दोपहर का खाना काफी हल्का होता है। वह मसालेदार और तले हुए खाने से परहेज करती हैं। इसके अलावा शरीर के सारे टॉक्सिन्स पदार्थ निकालने में दो बार ग्रीन टी पीती हैं।

मेडिटेशन 

कृति अपने शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देती हैं। वह रुटीन में मेडिटेशन करती हैं इससे उनका स्ट्रेस और चिंता कम होती है।

PunjabKesari  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static