चावल नहीं इस सावन खाएं सूजी की खीर

punjabkesari.in Monday, Jul 26, 2021 - 09:58 AM (IST)

सावन महीने का आगाज हो चुका है। इस दौरान लोग शिव पूजा करने के साथ व्रत रखते हैं। व्रत में लोग व्रत में खीर खाना पसंद करते हैं। मगर इस बार आप चावल की जगह पर सूजी की खीर ट्राई कर सकती है। चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री

सूजी- 6 बड़े चम्मच
दूध- 6 कप
घी-  2 बड़े चम्मच
भुने काजू- 4 बड़े चम्मच
किशमिश-  2 बड़े चम्मच
चिरौंजी- 2 बड़े चम्मच
चीनी- 9 बड़े चम्मच
पीसी इलायची- 10 पीस 

PunjabKesari

विधि

. पैन में घी गर्म करके धीमी आंच पर सूजी भून लें।

. अब सूजी में काजू मिलाएं‌।

. इसमें दूध डालकर अच्छे से मिलाएं।

. अब इसमें चीनी मिलाकर लगातार चलाते हुए पकाएं।

 ‌‌. खीर को गाढ़ी करने के लिए उबलने दें। 

. अब इसमें इलायची पाउडर, सूखे मेवे व चिरौंजी मिलाएं।

. खीर को लगातार चलाते हुए गाढ़ी होने तक पकाएं।

. खीर को सर्विंग डिश में निकाल कर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।

. आप इसे फ्रिज में रख कर‌ ठंडा करके भी खा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static