सत्तू शरबत रेसिपी
punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 06:51 PM (IST)
नारी डेस्क : सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो खासकर गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और ऊर्जा बढ़ाने के लिए जाना जाता है। भुने हुए चने के आटे से बनने वाला यह शरबत पाचन के लिए भी फायदेमंद है और इसमें मौजूद मसाले जैसे काला नमक, भुना जीरा और नींबू का रस इसे स्वादिष्ट और ताज़गी से भरपूर बनाते हैं। इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है और यह गर्मी में तुरंत ताज़गी का एहसास कराता है।
Servings - 1

सामग्री
भुना हुआ चना का आटा – 2 टेबलस्पून
ठंडा पानी – 250 मिलीलिटर
काला नमक – 1/2 छोटा चम्मच
भुना जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
नींबू का रस – 1/2 छोटा चम्मच
कटी हुई प्याज – 2 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया – 1 टेबलस्पून
पुदीने के पत्ते – 1 टेबलस्पून
बर्फ के टुकड़े
बनाने की विधि
1. एक सर्विंग गिलास में 2 टेबलस्पून भुना हुआ चना का आटा डालें और थोड़ा पानी मिलाकर अच्छी तरह फेंटें ताकि कोई गांठ न रहे।
2. इसमें 250 मिलीलिटर ठंडा पानी, 1/2 छोटा चम्मच काला नमक, 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा, 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस, 2 छोटा चम्मच कटी प्याज, 1 छोटा चम्मच कटी हरी मिर्च, 1 टेबलस्पून हरा धनिया और 1 टेबलस्पून पुदीने के पत्ते डालें। सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएँ।
3. ऊपर से कुछ बर्फ के टुकड़े डालें।
4. ठंडा-ठंडा सर्व करें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum

