51 खूबसूरत Divas को पीछे छोड़कर मिसेस इंडिया वर्ल्ड बनी सरगम कौशल, जीत का ताज किया अपने नाम

punjabkesari.in Friday, Jun 17, 2022 - 04:06 PM (IST)

मिसेस इंडिया वर्ल्ड 2022 की विनर सरगम कौशल बनी हैं। इस खिताब को जीतने के लिए सरगम ने देशभर से आई हुई 51 खूबसूरत दीवाज को पीछे छोड़कर जीत अपने नाम की है। मिसेस इंडिया वर्ल्ड  2022-2023 का आयोजन 15 जून को मुंबई के गोरेगांव में स्थित नेस्को सेंटर में किया गया था। मिसेस इंडिया वर्ल्ड 2021 और मिससे वर्ल्ड 2022 में नेशनल कॉस्ट्यूम का टाइटल जीतने वाली नवदीप कौर ने मिसेस सरगम कौशल के सिर पर विजेता का ताज पहनाया था। इसके अलावा पहले रनरअप का खिताब जूही व्यास और दूसरे रनरअप का खिताब चाहत दलाला को मिला। 

51 दिवाज को छोड़ा पीछे 

सरगम ने देशभर से आई हुई खूबसूरत 51 दीवाज को पीछे छोड़कर मिसेस वर्ल्ड इंडिया का खिताब अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने कुल 51 दीवाज आई थी, जिसमें से मिसेस सरगम कौशल नम्बर वन पर रही। अब इस जीत के बाद सरगम मिसेस इंडिया वर्ल्ड 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व भी करेंगी। 

PunjabKesari

सरगम कौशल कौन है?

आपको  बता दें कि सरगम कौशल महाराष्ट्र के मुंबई की रहने वाली हैं। सरगम के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 5 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह एक पर्सनल ब्लॉगर भी है। सरगम ने अपनी इंस्टा की बॉयो में लिखा है कि वह कैंसर से जुझ रहे व्यक्तियों के लिए फंड इकट्ठा कर रही हैं। सरगम शादीशुदा हैं और अपने पति के साथ वीडियो और फोटोज भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।  

खिताब जीतने के बाद बोली सरगम कौशल 

सरगम खिताब जीतने के बाद बहुत ही खुश हैं। उन्होंने कहा कि- 'मैं  यहां पर आकर बहुत ही खुशी हूं। इस जीत के बाद मैं कितनी खुश हूं ये मैं शब्दों में बयां भी नहीं कर सकती। मैं कई सालों से इस ताज को हासिल करना चाहती थी। मैं अब आपको अगले मिसेस वर्ल्ड पीजेंद में दिखाई दूंगी।' 

PunjabKesari

ग्रेंड फिनाले में शामिल हुई कई दिग्गज हस्तियां 

मिसेस इंडिया इंक के ग्रेंड फिनाले की मेजबानी सचिन कुम्हार ने की थी। इस ग्रेंड फिनाले में सोहा अली खान, मशहूर फैशन डिजाइनर मासूम मिनावाला, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन, विवेक ओबेरॉ, पूर्व मिस वर्ल्ड डॉ. अदिति गोवित्रिकर जैसी हस्तियां शामिल हुई थी। इस प्रतियोगिता के फिनाले में पहुंची महिलाओं को पिंक पिकॉक कॉउचर ने बहुत ही खूबसूरती से स्टाइल किया था। 

जूरी मेंबर बनी सोहा अली खान हुई बहुत खुश 

इस कार्यक्रम की जूरी मेंबर सोहा अली खान थी। सोहा अली खान ने कहा - 'मैं मिसेज इंडिया इंक के साथ जुड़कर बहुत ही खुश हूं। मैं कहना चाहती हूं कि मैं इससे जुड़कर बहुत ही गर्व महसूस कर रही हूं। जूरी का हिस्सा बनकर मैं बहुत ही सम्मानित महसूस कर रही हूं। एक ही मंच पर अलग पृष्ठभूमि, संस्कृतियों, धर्मों की        महिलाओं को देखने में सक्षम हूं। महिलाएं अपने सपने पूरे करने की कोशिश कर रही हैं और मैं यह देख सकती हूं। मैं इन विवाहित महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक शक्तिशाली मंच प्रदान करने के लिए मिसेज इंडिया इंक का हार्दिक धन्यवाद करती हूं।' 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static