Sara Ali Khan ने PCOD से हमेशा के लिए छुटकारा पाया बस ये काम करके...

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 07:45 PM (IST)

नारी डेस्कः ये बात तो लगभग हर कोई जानता है कि सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान एक समय 96 किलो की थी। फिल्मों में आने से पहले और बाद का लुक बिलकुल ही बदला हुआ था। वह PCOD की शिकार थी जिसके चलते उनका वजन कम होने का नाम ही नहीं ले रहा था, वहीं इस प्रॉब्लम का होने का कारण ही बिगड़ा लाइफस्टाइल रहा है लेकिन जब इस से छुटकारा पाने की भारी आई तो उन्होंने सीधा ही 46 किलो वजन कम कर दिखाया। आज 5 में 2 महिलाएं पीसीओडी की शिकार है, ऐसे में सारा अली खान जैसा रूटीन मददगार साबित हो सकता है। 

सारा अली खान ने अपनी इस प्रॉब्लम के बारे में खुद  'वी द वूमेन' प्रोग्राम में बताया था कि उन्हें पीसीओडी डिसीज थी वह एक मोटी लड़की थी। एक दिन वह बिस्तर पर बैठकर रो रही थी और कह रही थी कि उन्हें मां की तरह एक्टर बनना है तब अमृता ने ही उन्हें पहले वजन कम करने को कहा था। इस वजन को कम करने में उन्हें करीब 1 से डेढ़ साल लगा। सारा ने अपना 40 किलो वजन घटाया यानि 90 से सीधा वह 56 किलोग्राम पर आ गई। हालांकि इस बीमारी को हराना इतना आसान नहीं था लेकिन सारा ने सब किया।
PunjabKesari

खाने पीने की शौकीन सारा ने सबसे पहले जंक फूड पूरी तरह से छोड़ दिया था और वर्कआउट पर पूरा फोक्स किया। वह यंग थी इसलिए उनकी बॉडी ने रिस्पॉन्ड भी जल्दी किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा नाश्‍ते में इडली, वाइट एग के साथ ब्रेड टोस्‍ट, लंच में दाल, रोटी, सब्जी और सलाद, शाम एक कटोरी उपमा और डिनर में भी सिंपल रोटी और सब्‍जी खाती रही है। वर्कआउट से पहले वह ओट्स खाना पसंद करती हैं और वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक पीती रही है।
PunjabKesari

यहां ये बात समझने वाली है कि बाहर का तला भूना, फैटी और शुगर फूड्स जैसे पेस्ट्री कुकीज समोसे पकौड़े सब खाने से परहेज करना है। सलाद में हरी सब्जियां और नट्स खाएं। खूब सारा पानी पीएं। सिर्फ डाइट ही नहीं बल्कि डांस-योगा भी सारा अली खान ने रूटीन में किया। वह प्लैंक भी करती थी और सूर्य नमस्कार भी। सूर्य नमस्कार बॉडी को फिट रखता है। अगर आप ये सोचते हैं कि पीसीओडी दवाइयों से ठीक होगी तो बता दें कि ये एक लाइफस्टाइल रोग है जिसे आप हैल्दी लाइफस्टाइल के जरिए ही सही कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

static