Sara Ali Khan बनीं रॉयल प्रिंसेस, Superman के साथ जमी जोड़ी
punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 04:37 PM (IST)
नारी डेस्क : पटौदी परिवार की लाडली सारा अली खान एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें वह सुपरमैन से मिली इसे देखकर ही फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

दरअसल, सारा अली खान हाल ही में इंग्लैंड के फेमस रॉय एस्कॉट इवेंट में शामिल हुई हैं जिसमें वह हॉलीवुड स्टार और सुपरमैन का किरदार निभाकर मशहूर हुए हेनरी कैविल के साथ नजर आई हैं। तभी से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

बता दें दोनों ब्रांड एंबेसडर के तौर पर बर्कशायर में हुए लग्जरी वॉच ब्रांड लॉन्जीन्स इवेंट में शामिल हुए थे।

सारा अली खान इस इवेंट में बेहद एलिगेंट आइवरी (सफेद) आउटफिट और मैचिंग फैसिनेटर हैट (Fascinator hat) पहने हुए दिखाई दीं।

सारा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की और इसे "A Royal Affair" मुलाकात बताया। सारा के शाही अंदाज और हेनरी कैविल की क्लासिक ब्रिटिश स्टाइल ने फैन्स का दिल जीत लिया।

इस अनोखे बॉलीवुड-हॉलीवुड क्रॉसओवर को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे "पटौदी प्रिंसेस और सुपरमैन की मुलाकात" बताया। तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और दोनों सितारों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि इस आइकॉनिक इवेंट में ब्रिटिश रॉयल फैमिली मेंबर्स, जैसे किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला भी मौजूद थे। खैर आपको सारा अली खान की लुक और सुपरमैन के साथ उनकी जोड़ी कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

