सारा अली खान ने खोले Lovelife सीक्रेट, पॉलिटिशन का नाती था Ex-Boyfriend

punjabkesari.in Tuesday, Jan 29, 2019 - 11:47 AM (IST)

फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों खूब चर्चा में है। सारा ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सभी के दिलों में जगह बना ली है। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा ने हाल में ही अपनी लवलाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। 

वीर पहरिया को डेट कर चुकी हैं सारा

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह पॉलिटिशियन सुशील कुमार शिंदे के नाती वीर पहरिया को डेट कर चुकी हैं। जी हां एक मैगजीन को दिए इटरव्यू में सारा ने इस बारे में खुलकर बात की। सारा ने कहा, 'वह (वीर) इकलौता लड़का है, जिसे मैंने डेट किया है। उनके अलावा मेरी जिंदगी में कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं रहा।' सारा के मुताबिक वीर और वह अब रिलेशनशिप में नहीं है। साथ में ही सारा ने कहा 'उसने मेरा दिल नहीं तोड़ा। मेरा दिल नहीं टूटा...सब कुछ ठीक है।'

PunjabKesari, sara veer
2016 में खूब चर्चा में थी दोनों की जोड़ी

बता दें कि जून 2016 में सारा और वीर का रिश्ता खूब सुर्खियों में था। मराठी फिल्म 'सैराट' की स्क्रीनिंग के दौरान सारा ने अंगूठी पहनी हुई थी, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने सगाई कर ली है। यही नहीं, दोनों की एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें वे एक-दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे थे। वीर पहरिया ने दुबई से पढ़ाई की है और उनका सपना पॉप स्टार बनने का है।
PunjabKesari, sara veer

मां अमृता और डेड सैफ की शादी पर पूछती थी सवाल

इंटरव्यू में जब सारा से पूछा गया कि क्या कभी उन्होंने पेरेंट्स से पूछा कि क्या सोचकर उन दोनों ने शादी की थी? सारा ने जवाब देते हुए कहा, 'मैंने मॉम से कहा- 'जब आप 26 साल की थीं, तब वे (सैफ अली खान) बच्चे थे!' लेकिन अगर उनके बीच यह नहीं होता तो मैं भी नहीं होती।' बता दें कि 1991 में अमृता और सैफ अली खान ने शादी की थी। उस वक्त सैफ 21 और अमृता 34 साल की थीं। 12 अगस्त 1993 को सारा का जन्म हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Related News

static