2 बार UPSC परीक्षा में फेल होकर भी नहीं मानी संस्कृति ने हार, अब बनीं बदनावर की पहली IAS

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2023 - 11:51 AM (IST)

मध्य प्रदेश के धार के बीजेपी नेता मनोज सोमानी इस समय खुशियां मनाने में लगे हुए हैं। जहां उन्हें हाल ही में बीजेपी संगठन में जिले अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, अब वहीं उनकी बिटिया रानी ने भी गजब कर दिखाया। UPSC की सिविल सेवा परीक्षा के हाल ही में आए रिजल्ट में उनकी बेटी संस्कृति ने देशभर में 49वां रैंक हासिल किया।  जिसके बाद उनके घर पर खुशी की लहर दौड़ गई है।   

UPSC के दो प्रयासों में हो चुकी थी असफल

संस्कृति की स्कूली शिक्षा बदनावर से हुई है। इसके बाद उन्होंने आईआईटी वाराणसी से पढ़ाई की, लेकिन उन्होंने हमेशा से ही सिविल सेवा परीक्षा को अपना लक्ष्य बना रखा था। उन्होंने आईआईटी वाराणसी से पढ़ाई की, लेकिन संस्कृति ने सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करना लक्ष्य बना रखा था। इसलिए वे लगातार प्रयास करते रहीं। दो प्रयासों में असफलता के बाद भी उन्होंने अपना दिल छोटा नहीं किया और लगातार कोशिश तरती रहीं।

PunjabKesari

दिल्ली से कर रही थीं तैयारी

संस्कृति परीक्षा की तैयारी दिल्ली में रहकर कर रहीं थीं। जिस दिन रिजल्ट आया, उस दिन भी वे दिल्ली में थीं। रिजल्ट घोषित होते ही उनके गृहनगर बदनावर में लोगों ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की। इसके साथ ही बधाई के लिए संस्कृति और उनके परिजनों के फोन लगातार बज रहे थे यह पहला अवसर था जब बदनावर से किसी स्टूडेंट का सिलेक्शन पहली बार सिविल सेवा के लिए हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sudarshan Gurjar (@sudarshangurjar)

संस्कृति का हमेशा से था पढ़ाई पर पूरा ध्यान

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी की दो बेटियों में संस्कृति छोटी बेटी हैं। अपनी बेटियों को शिक्षा के लिए सोमानी परिवार ने शुरू से ही ध्यान दिया। मनोज राजनीति से वास्ता रखते हैं, इसलिए उनका जनस्पर्क ज्यादा है और उनके घर अक्सर लोगों का आना-जाना लगा रहता है, जिसके चलते नेताजी ने उन्हें एक अलग स्टडी रूम दिया था ताकि उनकी पढ़ाई में कोई बाधा ना आए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static