Abdu Rozik  की क्यूटनेस पर फिदा हुए सलमान खान, छोटे 'भाईजान' को गोद में उठाकर किया डांस

punjabkesari.in Thursday, Feb 16, 2023 - 10:16 AM (IST)

किस्मत कब पलटी मार जाए यह हम में से कोई नहीं जानता। अब्दू रोजिक को ही देख लीजिए कुछ ही समय में उन्होंने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ- साथ सभी भारतीयों का भी दिल जीत लिया। आज ऐसा कोई नहीं होगा जिसे ये मालूम नहीं कि अब्दू रोजिक आखिर है कौन। तभी ताे उन्हें बिग बॉस के घर के बाहर  भी खूब ज्यादा प्यार मिल रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

 

 

बिग बॉस 16 में अब्दू की  ओवरलोडेड क्यूटनेस के साथ- साथ समझदारी और ईमानदारी भी देखने को मिली, तभी तो शो के होस्ट सलमान खान उन्हें भूल नहीं पाए हैं। हाल ही में छाेटे- भईजान और बड़े भाईजान की मुलाकात हुई, जिसकी वीडियो चर्चा में बनी हुई हे। अब्दु ने खुद इस जुगलबंदी का वीडियाे शेयर किया है, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। 

PunjabKesari
वीडियो में देख सकते हैं कि अब्दु अपने सबसे चहेते सितारे के आगे 'ओ-ओ जाने जाना' गाते नजर आ रहे हैं, अगले वीडियो में सलमान उन्हें गोद में उठाकर मस्ती करते नजर आए। इन दोनों को एक साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। अब्दू रोजिक ने साथ में कैप्शन दिया- ओ ओह जाने जाना! भाईजान और छोटा भाईजान। इसके साथ उन्होंने सलमान खान, इंडिया, मुंबई, बिग बॉस, कलर्स टीवी, अब्दू रोजिक, तजाकिस्तान, दुबई, मूवी और बॉलीवुड का हैशटैग भी लगाया है। 

PunjabKesari
इस वीडियो को लेकर एक यूजर ने लिखा- परेशान न हो अब्दू। अब तुम्हें भी भाईजान अगली फिल्म में ले लेंगे। कहा जाता है कि  अब्दु रोजिक सलमान खान के बहुत बड़े फैन थे, उनकी किस्मत तब पलटी जब दुबई में एक इवेंट के दौरान भाईजान से उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने  'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गाना गाकर सलमान का दिल जीत लिया था। 

PunjabKesari
 सलमान खान के कारण ही उन्हें 'बिग बॉस 16' में आने का मौका मिला। इसके बाद  ताजिकिस्तान के इस सबसे छोटे सिंगर के हाथ  बड़ा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट लगा। खबरें तो यह भी है कि अब्दु रोजिक को 'बिग ब्रदर' यूके के अपकमिंग सीजन के लिए ऑफर मिला है। उनके इंस्टाग्राम पर 7.2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं बिग बॉस का ये क्यूट कंटेस्टेंट सलमान खान की आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भी दिखाई देगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static