26 साल से सेवा में लगे Bodyguard शेरा से नाराज हुए सलमान खान, बाेले- आज तो ये गया

punjabkesari.in Saturday, Nov 27, 2021 - 01:46 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ- साथ ऐक्टर सलमान खान का अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ भी काफी पुराना और गहरा रिश्ता है। शेरा अपने मालिक यानी सलमान खान के साथ बीते 26 साल से साये की तरह घूम रहे हैं तभी तो वह लोगाें के बीच काफी पॉपुलर हैं। हाल ही में उसने भाई जान के साथ कुछ ऐसा कर दिया, जिससे सलमान भड़क गए और  शेरा की क्लास लगा दी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 

सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह और शेरा आगे- पीछे खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियों में शेरा ऐक्टर के पीछे खड़े होकर  फिल्म 'अंतिम' का डायलॉग बोलता नजर आ रहा है। शेरा अपनी ओर इशारा करके बोलते हैं, ‘जिस दिन इस सरदार की हटेगी ना सबकी फटेगी। आज इस सरदार की हट गई है..."। 

PunjabKesari
 इसके बाद पीछे से आवाज आती है "तू तो गया, तेरा तो काम हो गया बेटे" इसके बाद शेरा सेम डायलॉग सलमान खान की तरफ इशारा करके भी बोलता है। सलमान हंसते हुए पूछते हैं पहले इसने अपनी तरफ इशारा किया था ना...आज तो ये गया..."। लोग भाई जान और शेरा के इस फनी वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari
बता दें कि शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। वह सिक्योरिटी देने के बदले शेरा साल के करीब 2 करोड़ लेते हैं यानी बतौर फीस उन्हें करीब 16 लाख रुपये महीने के मिलते हैं।शेरा की सर्विस से खुश होकर सलमान ने हमेशा के लिए उन्हें अपना बॉडीगार्ड बना लिया। इसके बाद से वह खान परिवार के सदस्य जैसे ही हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static