46 की उम्र में भी कुंवारी है टीवी की पार्वती, लिप-लॉक सीन ने खूब बटौरी थी सुर्खियां

punjabkesari.in Saturday, Jan 12, 2019 - 09:44 AM (IST)

'कहानी घर घर की' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम एक्ट्रेस साक्षी तंवर अपने एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करती है। 1973 में जन्मी साक्षी ने टीवी की दुनिया में काफी नाम कमाया है। राजस्थान के अलवर में पैदा हुई साक्षी एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। उनके पिता राजेंद्र सिंहर तंवर एक रिटायर्ड सीबीआई ऑफिसर हैं।

दूरदर्शन के प्रोगाम में करती थी एंकरिंग 

ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद जब साक्षी आईएएस की तैयारी कर रही थी तो उनके एक दोस्त ने उन्हें दूरदर्शन के एक प्रोगाम के लिए ऑडिशन देने की सलाह दी। प्रोगाम की एंकरिंग के लिए साक्षी को चुन लिया गया और यही से उनका करियर शुरू हुआ। टीवी सीरियल 'कहानी घर घर की' की से उन्हें पहचान मिली। इस सीरियल में उन्होंने पार्वती अग्रवाल का रोल निभाया और हर घर में अपनी जगह बना ली। 
PunjabKesari, Sakshi tanwar image

चर्चा में रहा लिपलॉक सीन 

साल 2011 में शुरू हुए सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' से साक्षी को काफी पॉपुलरिटी मिली। इस सीरियल में अपोजिट एक्टर राम कपूर मुख्य भूमिका में थे। सीरियल में साक्षी का लव मेकिंग सीन्स काफी चर्चा में रहा। उन्होंने राम कपूर के साथ लिप-लॉक दिया था। लोगों ने राम और साक्षी की जोड़ी को काफी पसंद किया। 
PunjabKesari, skashi tanwar

46 की उम्र में भी कुंवारी है साक्षी 

साक्षी ने अब तक शादी नहीं की है हालांकि, 2015 में खबर आईं थी कि उन्होंने एक बिजनेसमैन से गुपचुप शादी कर ली है लेकिन साक्षी ने इस खबर का खंडन किया था। 

एक बेटी को लिया गोद 

पिछले साल अक्टूबर में साक्षी ने 8 महीने की एक बेटी को अडॉप्ट किया है जिसका नाम दित्या है। 

फिल्मों में भी किया काम 

2016 में आई फिल्म 'दंगल' में साक्षी ने आमिर खान  की पत्नी का रोल किया था। अपने दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें  बेस्ट एक्ट्रेस के लिए इंडियन टेली अवॉड जीत चुकी हैं।

लाखों में है एक दिन की फीस 

बता दें इस वक्त भी साक्षी टीवी की सबसे मशहूर एक्ट्रेस हैं और उनकी एक दिन की फीस 1.5 लाख है जो बाकि एक्ट्रेस से कही ज्यादा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static