''बचपन का प्यार'' गाकर इस बच्चे ने मचाई ऐसी धूम कि CM भी हुए मुरीद

punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 07:23 PM (IST)

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म  बन गया है जहां रातो-रात एक आम आदमी भी स्टार बन जाता है। ऐसा ही कुछ छत्तीसगढ़ के रहने वाले एक छोटे बच्चे के साथ हुआ जो महज चंद घंटो के अंदर इतना फेमस हुआ कि बड़े-बड़े से अभिनेता और यहां तक की राज्य के मुख्यमंत्री भी उसके फैन हो गए हैं। 

दरअसल, सोशल मीडिया इस बच्चे का एक खुद का गाया गाना 'बचपन का प्यार' छाया हुआ है। नेता से अमिनेता सभी इसको लेकर रोज नए-नए वीडियो बना रहे है। अब इसी दौड़ में मुंबई पुलिस भी शामिल हो गई है। 

बचपन का प्यार गाना गाने वाला कौन है ये बच्चा?
यह गाना सहदेव नाम के एक बच्चे ने 2019 में स्कूल में गाया था। जिसे उनके स्कूल टीचर ने रिकॉर्ड किया था। सहदेव छत्तीसगढ़ के सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक के उरमापाल गांव के रहने वाला हैं।

मुख्यमंत्री भी हुए फैन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सामने सहदेव से 'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' गाने को कहा। इसके बाद बच्चे ने उन्हें पूरा गाना गा कर सुनाया। मुख्यमंत्री ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया और साथ में लिखा, 'बचपन का प्यार....वाह!'

PunjabKesari

सिंगर बादशाह को भी बनाया अपना मुरीद
इतना ही नहीं सहदेव दिरदो के इस गाने को दिग्गज सितारे भी शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड सिंगर बादशाह भी उनसे मिलने उनके गांव पहुंचे।  सहदेव के स्वगत में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू, उपाध्यक्ष समेत जिले के गई दिग्गज स्वागत में पहुंच गए, अपनी गायकी से रातों रात सोशल मिडिया पर ट्रेंड होने वाले सहदेव ने सुपरस्टार सिंगर बादशाह तक को अपना मुरीद बना लिया। बादशाह ने उनसे मुलाकात के बाद उनकी गायकी की सराहना की और सहदेव की पढ़ाई के लिए उन्होंने आर्थिक सहयोग देने का वादा भी किया, सहदेव को बधाई देते हुए उन्होंने कहा है कि सहदेव गाने के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल करें।

अनुष्का शर्मा की नींद उड़ाई
 'बचपन का प्यार' गाना गाने वाले इस बच्चे ने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की भी नींद उड़ा दी है। अनुष्का शर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया है कि वह 'बचपन का प्यार' गाने को नहीं भूल पा रही हैं।  आप भी देखिए यह फेम वीडियो- 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static