नहाने पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही हैं यह मॉडल, वजह है खूबसूरती!

punjabkesari.in Friday, Jan 25, 2019 - 05:23 PM (IST)

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने शौक को पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो नहाने के लिए करोड़ों रूपए पानी में यूं ही बहा देती हैं। हम बात कर रहे हैं युक्रेनी महिला कमालिया जहूर की। 

नहाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करती हैं कमालिया

पेशे से अभिनेत्री, सिंगर व मॉडल कमालिया जहूर 39 साल की हैं। कमालिया नवाबी शौक रखती हैं। कमालिया नहाने पर ही करोड़ों रूपए खर्च कर डालती हैं। आप भी सोच रहे होंगे आखिर कैसे? दरअसल, इन्हें शैम्पेन से नहाने का शौक है। वो नहाते समय शैम्पेन की कई बोतलें को खाली कर देती हैं। खबरों के मुताबिक वह जिस शैम्पेन से नहाती हैं उसकी कीमत लगभग पांच हजार रूपए है। नहाने के लिए वो इस कीमत वाली कई बोतलें खरीदती हैं।  
PunjabKesari, kamaliya zahoor

करोड़पति हैं कमालिया के पति 

कमालिया जहूर के पति मोहम्मद जहूर पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश करोड़पति हैं। कमालिया जुड़वा बेटियों की मां हैं हालांकि उन्हें देखकर इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कमालिया का लाइफस्टाइल बेहद स्टाइलिश है। उनके घर 22 नौकर है, जिसके लिए उन्हें सालाना 1194 करोड़ रूपए खर्च करने पड़ते हैं। कमालिया 10 घर की मालकिन हैं। इसी के साथ उनके पास अपने प्राइवेट जेट और 5 मिलियन यूरो का यार्ट भी है। उन्हें हीरों से जड़ी हुई घड़ी पहनने का बेहद शौक है। यही नहीं उनके चश्मे की कीमत भी लाखों में हैं। 
PunjabKesari, Kamaliya


  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static