एक बार फिर मदद के लिए आगे आए रोहित शेट्टी, पुलिसकर्मियों के लिए 17 कमरों का किया इंतजाम

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2020 - 01:26 PM (IST)

कोरोनावायरस के संकट के दौरान बॉलीवुड के तमाम स्टार्स कोरोना वॉरियर्स और आम लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स हर संभव प्रयास कर रहें हैं लोगों की मदद करने का। हाल ही में कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए आगे आए रोहित शेट्टी और रोहित शेट्टी की मदद के बाद एक पुलिस अफसर ने उन्हें शुक्रिया अदा भी किया।

PunjabKesari

17 कमरों का किया इंतजाम

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी को समझते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है। रोहित शेट्टी ने जुहू स्टाफ के लिए 17 कमरों का इंतजाम किया है ताकि वे ड्यूटी के बाद घर जाने की बजाए यहीं ठहरें इससे वो पुलिसकर्मी ड्यूटी के साथ साथ अपने परिवार को भी संक्रमण से बचा पाएंगे।

पुलिस अफसर ने किया शुक्रिया

रोहित शेट्टी की इस मदद के बाद पुलिस कर्मी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' रोहित शेट्टी जी.. जुहू पुलिस को विशेष कमरों का इंतजाम करने और समय पर मदद करने के लिए हार्दिक आभार। इससे ने अपने घर से दूर रहकर अपने परिवार को भी बचा पाएंगे और साथ ही दूसरों की सेवा के कर्तव्यों का पालन भी कर पाएंगे। देश के प्रति लगाव और निष्ठा के लिए आपका धन्यावाद।

वहीं आपको बता दें कि रोहित इससे पहले भी कोरोना योद्धाओं की मदद के लिए आगे आ चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static