अनुपम खेर के ऑफिस में डकैती, लाखों रुपए और एक्टर की एक खास चीज लेकर भागे चोर

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2024 - 01:17 PM (IST)

चाेरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वह सितारों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। बॉलीवुड  अभिनेता अनुपम खेर भी उनके निशाने में आए। उनके कार्यालय में दो अज्ञात व्यक्तियों ने घुसकर उनकी कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म के निगेटिव और नकद 4.15 लाख रुपये चुरा लिए। दिग्गज एक्टर ने खुद एक पोस्ट शेयर की पूरी जानकारी सांझा की। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात अंबोली इलाके में वीरा देसाई मार्ग पर स्थित कार्यालय में हुई। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने कार्यालय के ताले टूटे हुए पाए। खेर ने खुद सोशल मीडिया मंच 'एक्स' और अपने 'इंस्टाग्राम' पेज पर पोस्ट के जरिए इस घटना के बारे में बताया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


खेर ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा- "कल रात मेरे वीरा देसाई मार्ग स्थित कार्यालय में दो चोरों ने दो दरवाजे तोड़ दिए और लेखा विभाग से पूरी तिजोरी (जिसे वे शायद नहीं तोड़ पाए) और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म के निगेटिव चुरा लिए, जो एक बॉक्स में थे। हमारे कार्यालय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।" उन्होंने उस फिल्म का नाम नहीं बताया, जिसके निगेटिव चोरी हुए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

खेर ने बताया कि इमारत के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में दोनों (चोर) ऑटो रिक्शा में जाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ''भगवान उन्हें सद्‌बुद्धि दें।'' पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंबोली पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static