गलत समय पर लेंगे विटामिन्स और सप्लीमेंट्स तो नहीं मिलेगा कोई फायदा

punjabkesari.in Saturday, Dec 09, 2023 - 12:22 PM (IST)

विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को सही तरह से काम करने में मदद करते हैं। वैसे तो यदि व्यक्ति अच्छी डाइट ले उसे पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स मिल जाते हैं परंतु यदि व्यक्ति सही डाइट न ले तो शरीर में इसकी कमी भी हो सकती है। कुछ लोग विटामिन्स की कमी पूरी करने के लिए इनके सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। ऐसे में यदि आप भी सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं तो आज आपको बताते हैं कि किस समय किस विटामिन्स के सप्लीमेंट्स का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं....

विटामिन डी 

एक्सपर्ट्स की मानें तो इसे विटामिन-डी और ओमेगा 3 के सप्लीमेंट्स सुबह ब्रेकफास्ट के साथ लेने फायदेमंद होते हैं। विटामिन डी लेने के लिए सूरज की रोशनी सही तरीका होता है। इसमें कई प्रोटीन और एंजाइम मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं और यह कई तरह की बीमारियों को भी रोकने में मदद करते हैं। 

विटामिन बी 12 

यदि आप विटामिन-बी12 के सप्लीटमेंट्स लेते हैं तो सुबह उठते ही आप इनका सेवन करना फायदेमंद रहेगा। विटामिन-बी 12 की कमी होने पर शरीर को भारी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा शरीर में रेड ब्लड सेल्स, डीएनए बनाने में, दिमाग की तंत्रिका कोशिकाओं को मजबूत बनाने में भी यह विटामिन मदद करता है। 

कैल्शियम 

कैल्शियम के सप्लीमेंट्स का सेवन आप नाश्ते के बाद कर सकते हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। 

आयरन 

आयरन के सप्लीमेंट्स का सेवन आप ब्रेकफास्ट के दो घंटे के बाद कर सकते हैं।

मल्टीविटामिन्स 

यदि आप किसी भी तरह के मल्टीविटामिन्स सप्लीमेंट्स ले रहे हैं तो उनका सेवन आप दोपहर के खाने के बाद कर सकते हैं।

विटामिन-ई और मैग्नीशियम 

विटामिन-ई और मैग्नीशियम के सप्लीमेंट्स का सेवन आप रात में बेड पर जाने से पहले कर सकते हैं। 

Content Writer

palak