किचन की बदबू को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 05:06 PM (IST)

घर की महिलाएं अपना आधे से ज्यादा समय किचन में गुजारती हैं । अपने घर परिवार के लिए टेस्टी-टेस्टी खाना बनाते हैं। खाना बनाने के लिए मसालों का इस्तेमाल करते हैं। मगर इन मसालों की महक से किचन से बदबू आने लगती है, जो आसानी से नहीं जाती है। इस स्मैल को दूर करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। पर इससे कोई फायदा नहीं होता। एेसे में आज हम आपको कुछ घरेलू चीजों के बारे में बताएंगे, जो आपके बहुत काम भी आएंगे। 


1. सबसे पहले 1 कप पानी लें उसको धीमी आंच पर गर्म करें। अब इस पानी में संतरे के छिलके मिला दें। तकरीबन 2 मिनट के लिए इसे एेसा ही रहे दें। आप चाहे तो इस पानी में इलायची, दालचीनी मिला सकते हैं। इस पानी को किचन के कोनो में फैला दें। इस तरह बदबू दूर हो जाएगी। 
 

2. बेकिंग सोडा भी बदबू दूर  करता है। थोड़े से पानी में बेकिंग सोड़ा मिलाकर इसको बदबू वाली जगह पर छिड़क दें। एेसा करने से रसोई की बदबू दूर हो जाएगी। 

 

3. फ्रिज से बदबू आने लगती है। इस बदबू को दूर करने के लिए एक कटोरी में पानी भरकर उसमें नींबू की कुछ बूंदे मिला लें। फिर इस पानी से फ्रिज की सफाई करें। एेसा करने से बदबू दूर हो जाएगी। 

 

4. सिरका की कुछ बूंदों को पोछा लगाने वाले पानी में मिला लें। फिर इस पानी से पोछा लगाएं। एेसा करने से आपके किचन की बदबू हो जाएगी। 


5. चिकन या सी-फू़ड बनाने के बाद किचन से बदबू आने लगती है। किचन की बदबू को दूर करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static