रेखा की एवरग्रीन ब्यूटी का राज ये 5 टिप्स

punjabkesari.in Wednesday, Oct 10, 2018 - 02:32 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा पर यह बात एक दम सही बैठती है कि खूबसूरती उम्र की गुलाम नहीं होती। 64 साल की उम्र में भी वह जवां दिखती हैं। यही वजह है कि रेखा जहां भी जाती हैं सबकी नजर इन पर रूक सी जाती है। एेसे में लड़कियां उनकी खूबसूरती का राज जानना चाहती है। तो आइए आज उनके बर्थडे पर हम आपको बताते हैं क्या है रेखा का ब्यूटी सीक्रेट। 

 

1. अरोमाथेरेपी और आयुर्वेदिक स्‍पा ट्रीटमेंट
अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए रेखा प्राचीन आयुर्वेद और अरोमाथेरेपी को सबसे अच्छी मानती है। इसी वजह से रेखा अपने घर पर ही दोनों के सेशन लेती हैं। 

 

2. हेयर पैक 

PunjabKesari
रेखा खूबसूरत और लंबे बालों के लिए आंवला, शिकाकाई, मेथीदाना और नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। इसके साथ ही वह शहद, दही और सफेद अंडे से बना हेयर पैक भी हफ्ते में 2 बार लगाती हैं। इसके अलावा वह कभी भी गीले बालों में कंघी नहीं करती। 


3. क्‍लींजिंग और मॉइश्‍चराइजिंग 
मेकअप को हटाने के लिए रेखा क्‍लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्‍चराइजिंग क्रीम यूज करती हैं। रेखा चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए स्पा ट्रीटमेंट और अरोमाथैरेपी करवाती हैं।

 

4. ताजे फलों का जूस 
सुबह वर्कआउट करने के बाद रेखा ताजे फलों का जूस पीती हैं। इसको पीने से उनके चेहरे पर ग्लो आता है। इसके साथ ही रेखा दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी भी पीती हैं। 


5. भरपूर नींद
PunjabKesari

खूबसूरत स्किन, स्वस्थ और एनर्जेटिक दिखने के लिए दिन में कम से कम 6 घंटे की नींद बहुत जरूरी है। रेखा का मानना है कि सुबह जल्दी उठना और रात को जल्दी सोना चाहिए। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static