सर्दियों में खाएं टेस्टी एंड हेल्दी बेसन की पिन्नी

punjabkesari.in Saturday, Dec 12, 2020 - 09:58 AM (IST)

सर्दियां शुरू होते ही घर पर गाजर के हल्वे या फिर पिन्नीयों की डिमांड होने लगती हैं। अब भई ठंड हो और लोग घर पर बेसन पिन्नी न बनाएं ऐसे कैसे रहो सकता है। बेसन की पिन्नी को बहुत से लोग चने की पिन्नी भी कहते हैं। तो अगर आप के घर भी बेसन की पिन्नी की डिमांड हो रही है तो यहां से देखिए बेसन पिन्नी बनाने की आसान सी रेसिपी। 

PunjabKesari

पिन्नी बनाने के लिए आपको चाहिए 

1. 250 ग्राम बेसन 
2. 100 ग्राम शुद्ध देसी घी 
3. 100 या 150 ग्राम बारीक कटे हुए बादाम
4. 10-15 कटे हुए पिस्ता, काजू
5. 50 ग्राम गोंद 
6. 100 ग्राम चीनी आप चाहे तो शक्कर भी डाल सकती हैं
7. 1/3 कप दूध

ऐसे बनाएं 

1. घी गरम करें 
2. उसमें गोद डालें और उसे अच्छे से तल लें
3. आप चाहें तो बादाम और गोंद को मिक्सी में बारीक कूट भी सकते हैं
4. तेल के अच्छे से गर्म होने पर उसमें बेसन डाल दें और धीमी आंच पर भूरा होने दें 
5. बेसन जब हल्का ब्राउन रंग का हो जाए तो आप उसमें चीनी, काजू, पिस्ता, बादाम डाल दें

PunjabKesari
6. इसे अच्छे से मिक्स कर लें
7. अब इस में धीरे-धीरे दूध डालें और धीमी आंच पर पकाएं
8. इसे ठंडा होने दें और ठंडा होने के बाद इसके लड्डू बना लें

लीजिए आपकी बेसन पिन्नी तैयार है। इसे सर्व करें और लीजिए खाने के मजा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static