इन वजहों से धोखेबाज पति के साथ रहती हैं महिलाएं!

punjabkesari.in Tuesday, Oct 10, 2017 - 07:34 PM (IST)

कुछ लोग शादीशुदा होते हुए भी किसी दूसरे इंसान के साथ रिश्ता रखते है। अक्सर एेसा पति ही करते हैं। कुछ महिलाएं इस बात को जानते हुए भी अपने पति के साथ रिश्ता नहीं तोड़ती और उन्हें माफ करके सुधरने का दूसरा मौका देती है। धोखेबाज पति के साथ रहने के पीछे भी कई कारण होते है। आज हम आपको बताएंगे कि किन वजहों के कारण महिलाएं धोखेबाज पति के साथ रहती है। 

1. कुछ महिलाएं सोचती हैं कि पति को छोड़ने के बाद वह कहां जाएगी। कई बार पढ़ी लिखी फैमिली भी लड़की का साथ नहीं देती। उन्हें लगता है कि दूसरा मौका देने से शायद उनके पति सुधर जाए।

2. पति को माफ करने से उन्हें लगता है कि सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा और वे खुद को सुरक्षित महसूस करती है। 

3. कुछ महिलाओं की कम उम्र में ही शादी हो जाती है जिसके कारण वह ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं होती। उन्हें लगता है कि पति को छोड़ने के बाद वह घर कैसे चलाएगी। 

4. कई पत्नियां अपने बच्चों के लिए सब सहती रहती हैं। वे सोचती हैं कि पति से अलग होने के बाद उनके बच्चों के भविष्य पर बुरा असर पड़ेगा।  

5. कुछ महिलाएं पति के बारे में सब जानने के बाद भी उनसे प्यार की उम्मीद रखती है। उन्हें लगता है कि उनका प्यार सच्चा है। वे खुद को इसका जिम्मेदार समझती है।
 

Punjab Kesari