सिर्फ कमजोरी ही नहीं, हाथ कांपने के पीछे हो सकते है ये कारण

punjabkesari.in Friday, Jun 01, 2018 - 04:23 PM (IST)

खानपान की गलत आदतों की वजह से आजकल हर व्यक्ति कोई न कोई हेल्थ प्रॉब्लम से ग्रस्त है। वही, हर बीमारी के कुछ शुरुआती लक्षण होेते है जिन्हें हम अक्सर इग्नोर कर देते है जैसे कि हाथ-पैर कांपना। हाथ-पैर कांपने का कारण ज्यादातर लोग कमजोरी मानते है लेकिन एेसा जरूरी नहीं। हाथ कांपने के और भी कई कारण हो सकते है। आज हम आपको इसके पीछे के कारण बताते है। अगर आपको भी यह समस्या लगातार हो रही है तो एक बार डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

- डायबिटीज
PunjabKesari
हाथ कांपना डायबिटीज का लक्षण भी हो सकता है। दरअसल, जब शरीर में शुगर कम होने लगती है तो स्ट्रेस बढ़ जाता है। इससे हाथ कांपने लगे है। एेसे में एक बार शुगर टेस्ट जरूर करें। 

- खून की कमी
PunjabKesari
शरीर में खून की कमी होने पर भी हाथ कांपने लगते है। एनीमिया से शरीर में कमजोरी आने लगती है। अपनी डाइट का खास ख्याल रखें और ब्लड टेस्ट करवाएं। 

- ब्लड प्रेशर 
हाथ कांपने का कारण ब्लड प्रेशर सामान्य न होना भी है। बीपी बढ़ने या कम होने पर हाथ कांपने लगते है। अगर लगातार आपको ब्लड प्रैशर की प्रॉब्लम हो रही है तो एक बार डॉक्टरी जांच जरूर करवाएं। 

- कॉर्टिसोल हॉर्मोंन 
शरीर में मौजूद कॉर्टिसोल हॉर्मोंन के बढ़ने पर तनाव बढ़ जाता है, जिससे हाथ कांपना, चिड़चिड़ापन, बातों को भूलना आदि की समस्या होने लगती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static