क्या रश्मिका मंदाना ने कॉपी किया अनुष्का का रिसेप्शन लुक?
punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 02:44 PM (IST)
नारी डेस्क: 26 फरवरी को साउथ फिल्मों के सुपरस्टार Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी राजस्थान के उदयपुर में हुई थी। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई। इस पार्टी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही कुछ बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस भी शामिल हुए। रश्मिका का ट्रेडिशनल और रेड कार्पेट लुक काफी चर्चा में रहा। उन्होंने लाल रंग की सिल्क साड़ी पहनी, जिस पर असली सोने और चांदी का काम किया हुआ था। साड़ी पर दो सिर वाले पक्षी गंडभेरुंड का डिज़ाइन था, जो ताकत और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
क्या रश्मिका का लुक कॉपी है?
कुछ फैंस का मानना है कि रश्मिका का लुक दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन लुक से मिलता-जुलता है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की 21 नवंबर 2018 की रिसेप्शन में दीपिका ने व्हाइट गोल्डन साड़ी और चपटा जूड़ा बनाया था। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के रिसेप्शन में 21 दिसंबर 2017 को अनुष्का ने लाल साड़ी, गोल्डन जरी वर्क, चपटा जूड़ा और गजरा पहना था। रश्मिका ने भी चपटा बाल वाला लुक अपनाया, लेकिन जूड़े की जगह चोटी बनाई और उसमें लाल फूल सजाए। यही वजह है कि कुछ फैंस उन्हें कॉपी कैट कह रहे हैं।
रश्मिका का रिसेप्शन लुक
हेयरस्टाइल: सपाट बालों की चोटी, लाल फूलों के साथ।
साड़ी: लाल रंग की सिल्क साड़ी, गंडभेरुंड का डिज़ाइन।
जूलरी: ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ हल्का मेकअप।
रश्मिका ने ट्रेडिशनल लुक में बहुत ही सोबर और खूबसूरत अंदाज दिखाया। हालांकि, कुछ फैंस का मानना है कि हेयरस्टाइल में थोड़ा और वैरायटी होती तो लुक और भी बेहतर दिखता।
ये भी पढ़ें: दुबई में बम धमाकों के बीच फंसी लारा दत्ता, कहा- ‘खिड़कियां हिलती हैं ये काफी डरावना है’
शादी और रिसेप्शन में चपटे बाल क्यों?
अनुष्का, दीपिका, सोनाक्षी या रश्मिकाअधिकतर बॉलीवुड एक्ट्रेस शादी और रिसेप्शन में चपटे बाल और जूड़ा ही बनाती हैं। इसका कारण है खुले बाल और भारी साड़ी को संभालना मुश्किल होता है। जूड़ा और गजरा लगाना भारतीय ब्राइडल लुक का हिस्सा है। मांग में सिंदूर लगाना सुहागन की निशानी होता है सोनाक्षी सिन्हा ने भी लाल गोल्डन जरी वाली बनारसी साड़ी के साथ चपटा जूड़ा और गजरा लगाया था।
किसका लुक सबसे बेहतर?
रश्मिका की साड़ी दीपिका और अनुष्का के मुकाबले थोड़ी प्लेन लग रही थी। हेयरस्टाइल में चोटी कोई नया ट्रेंड नहीं है, थोड़ी और वैरायटी डालते तो और खूबसूरत दिखती। दीपिका का गोल्डन कांजीवरम साड़ी, व्हाइट बोटनेक ब्लाउज, चोकर और बन का लुक संतुलित और क्लासी लग रहा था। सोनाक्षी का रेड बनारसी साड़ी वाला ट्रेडिशनल लुक भी फैंस को काफी पसंद आया।
आप कमेंट में बता सकते हैं कि आपको इन तीनों में से किसका रिसेप्शन लुक सबसे बेस्ट और सुंदर लगा।

