Deepveer Wedding: शुरू हुई शादी की रस्में, रणवीर को लगी हल्दी

punjabkesari.in Monday, Nov 05, 2018 - 09:21 AM (IST)

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। एक तरफ दीपिका-रणवीर तो दूसरी तरफ प्रियंका-निक शादी के बंधन में बंधने वाले है। शादी की सेलिब्रेशन भी शुरु हो चुकी है। 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी। दीपवीर 14 और 15 नवंबर शादी को करेंगे। दोनों के घर शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। कुछ दिन पहले दीपिका की मां ने नंदी पूजा रखी थी। इस दौरान दीपिका सब्यसाची के आउटफिट में नजर आईं। अब रणवीर सिंह के घर पर हल्दी की रस्में निभाई जा रही है।
PunjabKesari
हाल में ही सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह सफेद कुर्ता और पजामा में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर हल्दी लगी हुई दिख रही हैं। घर की गैलेरी में खड़े रणवीर सिंह किसी के साथ सेल्फी लेते हुए देखे गए। रणवीर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
PunjabKesari
खबरों की मानें तो रणवीर और दीपिका ग्रैंड वेडिंग इटली के लेक कोमो में हो सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static