रणवीर सिंह को देख फैंस हुए बेकाबू, बीच सड़क पर घेरी एक्टर की गाड़ी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2020 - 02:26 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने मस्तमौला मिजाज और बेहतरीन एक्टिंग के अलावा अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए भी पहचाने जाते हैं। इसके अलावा रणवीर अपने फैंस को खुश करने के लिए कुछ ऐसा काम कर देते हैं जिसे देखकर हर कोई चौंक जाता है। जी हां, हाल ही में रणवीर ने अपने फैंस की खुशी के लिए कुछ ऐसा ही किया। सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि रणवीर को लोगों चारों तरफ से घेरा हुआ है। 

PunjabKesari

दरअसल, रणवीर सिंह शूटिंग से वापिस लौट रहे होते हैं तभी उनके फैंस गाड़ी को घेर लेते हैं। रणवीर सिंह भी अपने फैंस को खुश करने के लिए और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए अपनी कार की छत पर चढ़ जाते हैं। जिसके बाद वह वहां मौजूद लोगों का अभिवादन करते हैं। 

PunjabKesari

इस दौरान रणवीर ग्रे कलर की हुडी जैकेट और नी-लेंथ शाॅर्ट पैंट में दिखाई दिए। इसके साथ ही एक्टर ने चेहरे पर काले रंग का मास्क पहना हुआ था। रणवीर ने इस दौरान फैंस को कोरोना वायरस से सावधान रहने के लिए भी कहा। 

PunjabKesari

वहीं अगर बात करें रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही फिल्म '83' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म साल 1983 में भारतीय क्रिकेट की जीत पर आधारित है। रणवीर के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static