रंगौली डैकोरेशन के लेटेस्ट डिजाइन

punjabkesari.in Thursday, Oct 27, 2016 - 12:43 PM (IST)

दिवाली की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो गई है। घर की सजावट का अच्छा खासा ध्यान रखा जाता है। सजावट की बात करें तो रंगौली के बिना दिवाली की डैकोरेशन अधूरी सी लगती है। लोग घर के प्रवेश द्वार के बाहर रंग-बिरंगे रंगों का इस्तेमाल कर रंगौली बनाते हैं लेकिन यह सिर्फ सजावट ही नहीं बल्कि जीवन में खुशियों के रंगों को भी आमंत्रित करती है। 

वैसे तो आजकल बाजार से रैडिमेड रंगौली मिलती हैं। लोग उसे आंगन में चिपका लेते हैं। इसी के साथ ही रंगौली के डिजाइनर सांजे और छन्नी भी मार्कीट में आसानी से मिल जाते है, जिसकी मदद से आप मनपसंद रंगौली डिजाइन बना सकते हैं।  

याद रखें ये बातें

अगर आप खुद भी रंगौली बनाना चाहते हैं तो सिर्फ डिजाइन देखकर ही इसे बनाना ना शुरू करें बल्कि कुछ स्टेप्स फॉलो करें। 

- सबसे पहले जमीन का रंग देखें, फिर रंगोली के कलर सिलैक्ट करें।
- चॉक की मदद से रफ डिजाइन ड्रॉ कर लें।
- छन्नी की मदद से रंगौली में अासानी से रंग भर सकते हैं।
- आउटलाइन बनाने के लिए एक प्लास्टिक कोन में रंगों को भर कर रंगौली बनाएं।
- आप रंगौली के लिए चावल, फूल, दीए, पान या आम के पत्ते भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल को अलग-अलग रंगों से रंग कर भी रंगोली बनाई जा सकती है।


- रंग-बिरंगे फूल

जरूरी नहीं कि रंगौली सिर्फ रंगों से बनाई जाएं। आप रंग बिरंगे फूलों की मदद से भी रंगौली बना सकते हैं। 

- किचन के सामान 

खाने-पीने की चीजों से भी रंगौली बना सकते हैं। आप आटे, चावल हल्दी की मदद से भी रंगौली सजा सकते हैं। चावलों को आप अलग अलग रंगों में सूखा लें। अब इन चावलों से रंगौली तैयार करें। इसके अलावा पान के पत्ते, आम के पत्ते दीएं, लोंग आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लकड़ी के बुरादे का भी इस्तेमाल रंगौली बनाने के लिए किया जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static