भाईचारे में दरार! राम चरण ने अल्लू अर्जुन को किया Unfollow
punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2025 - 06:24 PM (IST)
नारी डेस्क: साउथ सिनेमा की दो बड़ी फैमिली हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को कई सुपरस्टार्स दिए हैं। इनमें से एक परिवार है चिरंजीवी का, और दूसरा है अरविंद अल्लू का। जहां चिरंजीवी एक्टिंग की दुनिया के बड़े नाम हैं, वहीं अरविंद अल्लू के साथ भी कई बड़े स्टार्स काम करने के लिए तरसते हैं। इन दोनों परिवारों ने राम चरण और अल्लू अर्जुन जैसे बड़े स्टार्स को भी फिल्म इंडस्ट्री में उतारा है।
राम चरण और अल्लू अर्जुन के बीच रिश्ते
राम चरण और अल्लू अर्जुन रिश्ते में भाई लगते हैं, क्योंकि अल्लू अर्जुन की मां राम चरण की बुआ हैं। दोनों परिवारों में काफी करीबी रिश्ते रहे हैं, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि इन दोनों परिवारों के बीच कोई दरार आ गई है।
राम चरण ने अल्लू अर्जुन को किया अनफॉलो
हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि राम चरण ने अपने चचेरे भाई अल्लू अर्जुन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। यह खबर फैंस के बीच तेजी से फैल गई है और उनके बीच तनाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों हमेशा एक-दूसरे का साथ देते हुए नजर आते थे, लेकिन अचानक राम चरण का यह कदम सभी को चौंका गया है।
अरविंद अल्लू का बयान
राम चरण ने अल्लू अर्जुन को अनफॉलो क्यों किया, इसकी असली वजह अभी तक नहीं आई है। हालांकि, कुछ लोग यह कयास लगा रहे हैं कि इसका कारण अल्लू अर्जुन के पिता अरविंद अल्लू का हालिया बयान हो सकता है। उन्होंने एक इवेंट में "गेम चेंजर" और "संक्रांति" के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कुछ विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिसके बाद अटकलें लग रही हैं कि यह बयान शायद राम चरण को नागवार गुजरा हो।
अल्लू अर्जुन और राम चरण की सोशल मीडिया एक्टिविटी
दिलचस्प बात यह है कि अल्लू अर्जुन इंस्टाग्राम पर सिर्फ अपनी पत्नी स्नेहा को फॉलो करते हैं। वहीं, स्नेहा राम चरण और उनकी पत्नी उपासना को फॉलो करती हैं। इसके अलावा, राम चरण अब भी अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीश को फॉलो कर रहे हैं।

क्या है फैंस का रिएक्शन?
राम चरण द्वारा अल्लू अर्जुन को अनफॉलो किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। लेकिन अभी तक दोनों स्टार्स ने इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है और न ही दोनों परिवारों के बीच किसी भी अनबन की खबरों पर सफाई दी है।
इस पूरे घटनाक्रम ने साउथ इंडस्ट्री के फैंस को हैरान कर दिया है। लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इन दोनों बड़े परिवारों के बीच क्या चल रहा है और क्या उनकी दोस्ती में कोई दरार आ चुकी है।

