राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर आई खुशखबरी, शादी के 4 साल बाद सुनाई गुड न्‍यूज

punjabkesari.in Wednesday, Jul 09, 2025 - 06:07 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड के चर्चित एक्टर राजकुमार राव शादी के चार साल बाद पिता बनने जा रहे हैं। उनके घर जल्द ही खुशियों का माहौल बनने वाला है। इस समय राजकुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘मालिक’ को प्रमोट कर रहे हैं जो 11 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खुशखबरी शेयर की है।

इंस्टाग्राम पर राजकुमार राव ने दी खुशखबरी

राजकुमार राव ने अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बताया कि वे दोनों माता-पिता बनने जा रहे हैं। इस खबर को लेकर दोनों बेहद उत्साहित हैं। इस पोस्ट के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बधाई दी और अपनी खुशी जताई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने नवंबर 2021 में शादी की थी। दोनों की उम्र में लगभग 5 साल का फर्क है। जहां राजकुमार राव की उम्र 40 साल है, वहीं पत्रलेखा 35 साल की हैं। शादी के बाद दोनों ने अपने-अपने करियर में सफलता के कई नए मुकाम हासिल किए हैं। अब वे अपने पर्सनल जीवन में भी एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़े: दादी को बेहोश कर बुलाती थी बॉयफ्रेंड...' संत प्रेमानंद के सामने फूट-फूटकर रोई 18 साल की लड़की

फराह खान को पहले से थी खबर

इस खुशखबरी के बारे में राजकुमार राव की दोस्त और मशहूर फिल्ममेकर फराह खान को पहले से ही पता था। फराह खान ने राजकुमार के पोस्ट पर लिखा, "आखिरकार ये खबर बाहर आ गई। मुझे इसे अपने तक रखना बहुत मुश्किल हो रहा था। बधाई हो।"

PunjabKesari

सेलेब्स और फैंस ने जताई खुशी

राजकुमार राव के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। हुमा कुरैशी, जय सोनी, सोनाक्षी सिन्हा, नेहा धूपिया, उर्फी जावेद, भारती सिंह, नुसरत भारूचा, भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी, रिद्धिमा कपूर साहनी, ताहिरा कश्यप, वरुण धवन, सोनम कपूर, विनीत कुमार सिंह, मानुषी छिल्लर, पुलकित सम्राट, ईशा गुप्ता, दिया मिर्जा, सुनीता राजवर समेत कई कलाकारों ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए अपनी खुशी और शुभकामनाएं भेजीं।

राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ का बजट और खास बातें

राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार मानुषी छिल्लर निभा रही हैं। इस फिल्म का बजट करीब 54 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर सभी को राजकुमार राव का डार्क और इंटेंस लुक बहुत पसंद आया है। इस फिल्म में राजकुमार राव को पहली बार जबरदस्त एक्शन सीन करते देखा जाएगा, जो उनके फैंस के लिए एक नई खुशी की बात है।

राजकुमार राव की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही काफी खुशहाल दौर में हैं। शादी के बाद चार साल में उनका परिवार बढ़ने वाला है और उनकी आने वाली फिल्म ‘मालिक’ भी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static