ये हैं राजस्थान के शाही होटल, किराया सुन उड़ जाएंगे होश!
punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2017 - 04:39 PM (IST)

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग): भारत के खूबसूरत राज्य में राजस्थान पहला नंबर रखता है। राजस्थान भारतीयों के लिए ही नहीं बल्कि विदेशी लोगों के लिए भी बहुत खूबसूरत राज्य हैं। राजस्थान में विदेशों टूरिस्टों की भीड़ यूं ही नहीं लगी रहती बल्कि यहां का नजारा ही कुछ ऐसा है, जो हर किसी को अपनी और आकर्षित करता है। एक और जहां रेत दिखाई देती है, वहीं राजस्थान में कई बड़े-बड़े महल और कई एतिहासिक खूबसूरत इमारतें मौजूद है। 30,480 रुपए है। 30,480 रुपए है। राजस्थान में एक चीज और मशहूर है वो लग्जरी होटल। आज हम आपको राजस्थान के कुछ ऐसे ही शाही होटल के बारे में बताएंगे, जहां आपको शाही ठाठ और सेवा उपलब्ध होगी। अगर आप भी राजस्थान में घूमने का प्लान बना रहे है तो इन शाही होटल्स में घूमना न भूलें।
1. उमेद भवन पैलेस( जोधपुर, राजस्थान)
मारवाड़ में पड़े भीषण अकाल के दौरान महाराजा उम्मेद सिंह ने इस भवन का निर्माण कराया। साल 1978 में इसे होटल में बदल दिया गया। इस भवन पैलेस में लगभग 347 कमरे और हॉल हैं। जोधपुर के प्रसिद्ध चित्तर पत्थर से बना होने के कारण यहां रहने वाले लोग इसे चित्तर पैलेस के नाम से जानते है। इस भवन पैलेस का एक दिन का किराया 49,904 रुपए है। जुलाई में इसका किराया 26,514 रुपए हो जाता है।
2. राज पैलेस (जयपुर, राजस्थान)
इस होटल के बेडरूम में चांदी के बेड और रेस्ट रूम में फरारी कंपनी की ओर से बनाए गए सोने के खास नल लगाए गए हैं। इसके अलावा दीवारों पर गोल्ड वर्क किया गया है। यहां एक दिन रहने का किराया लगभग 7 लाख 20 हजार रुपए है।
3. ताज लेक पैलेस ( उदयपुर, राजस्थान)
संगमरमर से बने इस होटल के चारों और झील दिखाई देती है। इस होटल का नजारा रात को ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। यहां रहने का किराया लगभग 64,321 रुपए है। यहा महल के पीछे खड़ी अरावली पहाड़ियां इसकी खूबसूरती को और बढ़ाती हैं।
4. द ओबरॉय राजविलास( जयपुर, राजस्थान)
शिव मंदिर के पास बना यह होटल अपनी शांति और खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है। विदेशी टूरिस्टों की यह पहली पसंद है। यहा एक दिन रहने के लिए आपको 43,503 रुपए देने होंगे। वहीं जुलाई में एक रात बिताने के लिए 30,480 रुपए है।